S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ...

शहडोल: आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस ऐम्बेसडर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन 

0 300

शहडोल (संजय गर्ग) । स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से होटल विजय श्री में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एंबेसडर के प्रथम सत्र का प्रशिक्षण आयोजन हुआ।

  आयोजन का मुख्य उद्देश्य एंबेसेडर के माध्यम से किशोरों में डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित 10 जीवन कौशलों की समझ विकसित करना एवं किशोर और किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता पैदा करना है।

 प्रशिक्षण से किशोर वर्ग के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित: आर एस पांडे

प्रशिक्षण में अनुभवात्मक सीख चक्र, प्रशिक्षण तकनीकी, सरलीकरण कौशलों ,जीवन कौशलों पर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रकाश डाला गया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर एस पांडे ने बताया इस प्रशिक्षण के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में किशोर आयु वर्ग के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य एवं कल्याण के मुद्दों को शामिल किया गया है।

 समाज को नई दिशा देंगे एंबेसडर

जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह

 मरपची द्वारा कहा गया कि किशोरावस्था जीवन का एक ऐसा चरण है जिसमें इस प्रकार का व्यावहारिक ज्ञान कौशल विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण सिद्ध होगा उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि प्रशिक्षण लेने के उपरांत एंबेसडर शिक्षक समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे ।

प्रीति सिंह मैडम द्वारा बताया गया की जिला अस्पताल एवं विकासखंड स्तर पर उमंग स्वाथ्य केंद्र नाम से क्लिनिक स्थापित हैं,जिसमे किशोरों की समस्या से सम्बंधित परामर्श सेवाएं दी जाती है हम उनका भी सहयोग ले सकते हैं।

 प्रशिक्षण संबंधित सकारात्मक परिवर्तन 

 एपीडीसी अरविंद पांडे ने प्रशिक्षण से सबंधित सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि

 प्रशिक्षण का प्रथम चरण तीन बैच में पूरा हुआ पहला बैच ब्यौहारी, दूसरा एवं तीसरा बैच शहडोल में संपन्न हुआ मास्टर ट्रेनर साधना जैन, संजीव कुमार शर्मा, रमेश प्रसाद शर्मा ,सम्पूर्णना शुक्ला, पूनम पूनम सिंह, रामानुज सोनी द्वारा प्रशिक्षण उपरांत डेमो सत्र के अंतर्गत स्वस्थ रहें मस्त रहें, स्वयं का मूल्य, पोषण, नशे के दुष्प्रभाव, तनाव प्रबंधन, दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता, जेंडर की समझ, यौन आधारित हिंसा( पॉक्सो), लक्ष्य निर्धारण सत्रों की प्रस्तुति प्रशिक्षणार्थियों द्वारा की गई ।

साइबर सेफ्टी के लिए अमित दीक्षित जिला के साइबर सेल प्रभारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई एवं स्वयं तथा समाज को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया , स्वास्थ्य विभाग से पंकज अग्निहोत्री, रवि कथिया का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.