S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह

शहडोल :आरटीओ बनकर गुड्डन ने ठगे हजारों रुपए , मामले की जानकारी लगते ही परिवहन अधिकारी ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत , मामला शहडोल आरटीओ का

0 3,756

आरटीओ बनकर गुड्डन ने ठगे हजारों रुपए ,
मामले की जानकारी लगते ही परिवहन अधिकारी ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत

मामला शहडोल आरटीओ का ।

शहडोल (संजय गर्ग) । मामला जिले के आरटीओ विभाग का है।
जहां पर ट्रांसपोर्टर विवेकानंद शर्मा पिता जनार्दन प्रसाद शर्मा निवासी रामनगर जिला अनूपपुर के द्वारा मनोज गुप्ता उर्फ गुड्डन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि मै कोयले का व्यापारी हूं व मेरे 9 ट्रेलर चलते हैं। विगत दिवस 13 अगस्त को मेरे 9 ट्रेलर दीपिका छत्तीसगढ़ से कोयला लोड कर केजेएस मैहर जिला सतना ले जा रहे थे।
जिस पर ट्रांसपोर्टर के ड्राइवर इकबाल ने उसे फोन कर बताया कि बघेल ढाबा के पास में रोड में आरटीओ ऑफीसर ने गाड़ी पकड़ ली है।
इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने अपने ड्राइवर से आरटीओ ऑफीसर का नंबर मांगा जिस पर ट्रांसपोर्टर विवेकानंद शर्मा ने बात की तो मनोज गुप्ता उर्फ गुड्डन ने बात कर अपने आप को आरटीओ अफसर बताया।
एवं ₹50,000 फोन पे पर ट्रांसपोर्टर विवेकानंद शर्मा से ले लिए।
उक्त शिकायत पर जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदोरिया ने पत्र जारी कर पुलिस अधीक्षक से उक्त प्रकरण पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
परिवहन अधिकारी के पत्र में लेख है कि मनोज गुप्ता उर्फ गुड्डन विगत कुछ दिनों सेअपने आप को पत्रकार बता कर अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टर से अवैध राशि की मांग करता है।
पत्र में उल्लेख है कि।
मनोज गुप्ता उर्फ गुड्डन आए दिन कहीं पुलिस विभाग तो कहीं आरटीओ विभाग के नाम से अवैध पैसे की मांग करता है।
उक्त पत्र में लेख है कि कोयला परिवहनकर्ता विवेकानंद शर्मा निवासी अनूपपुर से ₹50,000 रुपए फर्जी तरीके से मनोज गुप्ता उर्फ गुड्डन ने अपने खाते में डलवाए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.