S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : संविधान रक्षा मार्च को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ,अधिक से अधिक संख्... शहडोल / जैतपुर :हरचोखा की रॉयल्टी की आड़ में भाटिया क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार! , चौकी टोला में... शहडोल / जयसिंहनगर : फर्जी समूह के दम पर रामानंद का जादू ! , शारदा स्वसहायता समूह में लाखों के कथित... उमरिया / पाली: विश्व विज्ञान दिवस पर शासकीय विद्यालय बिरसिंहपुर पाली में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर... शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ...

शहडोल : संविधान रक्षा मार्च को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ,अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर पहुंचकर मार्च में सहभागिता करने की अपील की

0 38

संविधान रक्षा मार्च को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न ,अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर पहुंचकर मार्च में सहभागिता करने की अपील की

शहडोल। भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ आगामी 26 नवंबर 2026, गुरुवार को जबलपुर के शहीद स्मारक चौक, गोल बाजार में आयोजित होने वाले “संविधान रक्षा मार्च” की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय अजय अवस्थी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में संविधान रक्षा मार्च की विस्तृत रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों, जिले से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की सहभागिता तथा जबलपुर पहुंचने की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय अजय अवस्थी जी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान की रक्षा करना और उसके मूल आदर्शों एवं मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से आयोजित संविधान रक्षा मार्च में जिले के समस्त कांग्रेसजनों की सक्रिय एवं व्यापक सहभागिता आवश्यक है।

जिलाध्यक्ष श्री अवस्थी ने जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, निर्वाचित पार्षदगण, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्यों तथा कांग्रेस के समस्त मोर्चा-संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित जिले के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर पहुंचकर संविधान रक्षा मार्च में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह मार्च संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजगता और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प को अभिव्यक्त करने का अवसर है। अतः सभी कांग्रेसजन संगठनात्मक एकजुटता एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हों तथा जिले की सहभागिता सुनिश्चित करें।

जिला कांग्रेस कमेटी, शहडोल ने समस्त कांग्रेसजनों से पुनः आग्रह किया है कि वे 26 नवंबर 2026, गुरुवार को जबलपुर के शहीद स्मारक चौक, गोल बाजार में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के सामूहिक संकल्प में सहभागी बनें।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला उपाध्यक्ष सुनील खरे, जिला उपाध्यक्ष मुबारक मास्टर, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय,सोशलमीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,युवाकाँग्रेस उपाध्यक्ष आशीष तिवारी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी,ब्लाक अध्यक्ष जयकरण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रेहान खान, पार्षद हीरालाल प्रजापति,पूर्व पार्षद ओम प्रकाश चौधरी, बुढ़ार जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे,जिला सचिव विवेक तिवारी,जिला पंचायत सदस्य राजेश बैगा,जिला जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, हरिशंकर तिवारी,जिला महामंत्री सत्यनारायण साहू,निर्वाचन प्रभारी विष्णू प्रताप सिंह, सबी खान (बंटी),जिला सचिव रमेश जयसवाल आशुतोष यादव, मोहम्मद रज्जाक, संजय सिंह धुर्वे, रमेश विश्वकर्मा, प्रदीप चौधरी, वरुण पाल, मुन्नू तिवारी, अतुल, सद्धू कोल, छोटू चौधरी आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.