S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च...

जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! … संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्रष्टाचार ,   5वा एवं 15वा राज्य वित्त का कर दिया लाखों का वारा न्यारा, कमल के कमंडल में बैठकर छान रहें मलाई 

0 200

हे मोहन ! … संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्रष्टाचार , 

 5वा एवं 15वा राज्य वित्त का कर दिया लाखों का वारा न्यारा, कमल के कमंडल में बैठकर छान रहें मलाई 

शहडोल (निशांत संजय गर्ग)। सत्ता के गलियारों में चर्चा जोरों से होनी चाहिए वह भी इस बात की कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के लोग ही क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन के पंचायती राज की व्यवस्था में दीमक लगाने का कार्य कर रहे हैं जिसका जीता जागता सबूत मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता जो की जयसिंहनगर क्षेत्र का भ्रष्टाचारी नेता कहलाता है अब भ्रष्टाचारी है इसलिए क्योंकि इसके कारनामे किसी से छुपी नहीं है जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुडोल में जिस प्रकार का तमगा इस भ्रष्टाचारी नेता ने दिखाया है इससे एक बात तो साफ हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ोगे तो ठेकेदारी से लेकर क्षेत्र में हर चीज आपके जेब में होगी जी हां हम इस नेता की बात कर रहे हैं जिसने आदिवासी की जमीन पर भी कब्जा कर कर रखा हुआ है। सवाल यह है कि क्या इस नेता के करामात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जानकारी है या नहीं यदि है तो फिर इसका निवारण क्या है और यदि नहीं है तो मोहन यादव को जानकर प्रसन्नता होगी कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जिस प्रकार भाई एवं रिश्तेदारों के नाम पर उज्जैन के कई जमीनो के खरीद फरोक का आरोप लगा ठीक उसी प्रकार संजय गुप्ता जैसे लोग आदिवासी अंचल को और यहां के रहवासियों को बहला फुसला कर उनकी जमीनो पर कब्जा कर रहे हैं। हालांकि मामले की पुष्टि हम नहीं करते बल्कि यह स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले की पुष्टि करें।

साथ ही ग्राम पंचायत तेंदूढोल जनपद जयसिंहनगर में जिस प्रकार 15 वां और 5 वें वित्त में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया। जिसकी शिकायत होने पर भी मामला सत्ता के डर से ठंडा बस्ते में पड़ा हुआ है। 

 सीईओ से लेकर कलेक्टर तक शिकायत पर कार्यवाही नहीं 

जयसिंहनगर जनपद में ग्राम पंचायत तेंदुडोल के अंतर्गत सरपंच सचिव समेत पर्दे के पीछे रहकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 15 वें और 5 वें राज्य वित्त आयोग की राशि का फर्जी तरीके से आहरण कर भ्रष्टाचार किया है जिसकी शिकायत समय-समय पर लगातार जनपद सीईओ से लेकर जिला सीईओ और कलेक्टर तक को जा चुकी है लेकिन सवाल यह है की आज दिनांक तक शिकायत है सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह गई कार्रवाई न होना कहीं ना कहीं सत्ता का डर अधिकारियों के कार्यवाही की कलम का रोड़ा बन रहा है। जोकि मोहन सरकार की भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति पर एक तरीके से काला धब्बा है। 

जिसे मोहन सरकार चाह कर भी नहीं मिटा सकती। 

 पंचायत के निर्माण कार्य में नेताजी ने मारे छक्के चौके

शिकायतकर्ता की अब तक दिए गए शिकायत पत्रों के आधार पर ऐसा स्पष्ट हुआ है कि तेंदूडोल ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव के साथ सेंटिंग कर नेताजी ने खूब छक्के चौके लगाए हैं।

जिसमें कथित ग्राम पंचायत में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य पंचायत भवन पार्ट 2 तकनीकी स्वीकृति 6लाख 58 हजार 5वें वित्त से स्वीकृत हुआ था जिसमें पूर्व सचिव द्वारा 13 मई 2026 को 4लाख 99 हजार 432 रुपए आहरण किया गया। किंतु वर्तमान सचिव संग्राम सिंह द्वारा 24 जुलाई 2026 को फर्जी तरीके से पुनः पांचवा वित्त से चार लाख 49 हजार 661 अहारित कर ली जिसकी जांच को लेकर शिकायतकर्ता लगातार जनपद से लेकर जिले तक के अधिकारियों का जमीर जगाने का प्रयास कर रहा है लेकिन कार्यवाही तो दूर मामले में जांच तक नहीं हुई। 

ठीक इसी प्रकार कथित ग्राम पंचायत के द्वारा बिना निर्माण कार्य के ही सामग्री क्रय कर जैसे गिट्टी देता सीमेंट एनर्जी बिल के नाम से पांचवा वित्त की राशि 3 लाख 20 हजार 95 रूपए का फर्जी बिल भुगतान कर बिल अन्य फर्म का और भुगतान प्राप्त कर्ता किसी और को दर्शाया गया। वहीं सूत्रों के अनुसार यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि तेंदूडोल में जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं अधिकांश निर्माण कार्यों में निर्माण एजेंसी अलग और बिल लगाकर राशि निकालने वाले अलग हैं वहीं भाजपा नेता संजय गुप्ता के फार्म के भी कई बिल तेंदूडोल पंचायत में लगें हुए हैं।

 खनिज प्रतिष्ठान मद में भी 10 लाख से अधिक तक घोटाला

वही शिकायत कर्ता ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत तेंदू डोल के अंतर्गत खनिज मद से लगभग 10 लाख रुपए की स्वीकृति हुई जिसको नेताजी ने सरपंच सचिव के सांठ – गांठ करके उस राशि का भी खयानत कर लिया । और चोर चोर मौसेरे भाई की रीत ग्राम पंचायत में सदा के लिए अमर हो गई। 

 जगह बदल कर रहे भ्रष्टाचार

वही कथित ग्राम पंचायत के अंतर्गत पोखरी नाला में घाट निर्माण कार्य में भी व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया जिसमें पोखरी नाला में घाट निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ लेकिन उसका स्थल परिवर्तन कर दूसरे जगह निर्माण गुणवत्ता विहीन करा कर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा पंचायती राज नियमों के विपरीत जाकर₹3 लाख रुपए की अग्रिम राशि सरपंच सचिव द्वारा निकाल ली गई। जो कि नियम अनुसार ग्राम पंचायत स्थल परिवर्तन नहीं कर सकती है।

 बाउंड्री वॉल निर्माण में भी भ्रष्टाचार

वही ग्राम पंचायत तेंदुडोंल के अंतर्गत खनिज प्रतिष्ठान मत्स्य स्वीकृत 10 लाख रुपए की राशि बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए जारी होती है जिसकी प्रथम किस्त 3 लाख रुपए निर्माण कार्य से पूर्व सरपंच सचिव द्वारा आहरित कर ली जाती है। फिर पुनः पांचवें व 15 वे वित्त राज्य आयोग कि राशि से भुगतान क्रमांक 37 से 45 हजार व भुगतान क्रमांक 38 से 99हजार 9 सौ 49 रुपए आहरित कर लिया गया। जिसकी नियमित जांच के लिए लगातार शिकायत व आवेदन अधिकारियों को दिए जा रहे हैं लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है। 

 वही यह भी जानकारी सूत्रों से सामने आ रही है कि जयसिंहनगर क्षेत्र से ग्राम पंचायत तेंदूडोल में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के पूरे मामले का ब्यौरा लेकर एक समाज सेवी संगठन जल्द ही मुख्यमंत्री से पूरे मामले की शिकायत करने वाला है।

 प्रशासनिक प्रतिक्रिया

 वही इस पूरे मामले में जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है आपके पास जो भी शिकायत पत्र और प्रूफ है वह मुझे व्हाट्सएप पर उपलब्ध करा दीजिए। 

मैं पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही करवाऊंगा।

 शिवम प्रजापति ( मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जिला पंचायत शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.