S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन शहडोल: कुंभकर्णी निद्रा या गांधी जी की मुद्रा???? से मौन हुए जिम्मेदार , खबर के बाद प्रशासन के हरकत... शहडोल : शासन ने कहा ‘दैनिक वेतन नियुक्ति नहीं’, बकहो में फिर भी 53 नियुक्तियां! , 89 दिन की स्वीकृत... शहडोल : सेवा सेतु अभियान के तहत हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ शहडोल : शिकायतों का फर्जी निराकरण कर खुद की पीठ थपथपा रहा पीडब्ल्यूडी, देव कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों के... शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्...

शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा , दिसंबर माह में संभाग एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा का निर्णय, सदस्यता अभियान चलाने पर दिया गया जोर

0 168

मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा ,

 

दिसंबर माह में संभाग एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा का निर्णय, सदस्यता अभियान चलाने पर दिया गया जोर

शहडोल।  पत्रकारों के हित मे सदैव सशक्त रहने वाले संगठन मध्यप्रदेश मीडिया संघ की जिला स्तरीय विशेष बैठक शहडोल स्थित संभागीय कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी के निर्देशन में, संभागीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला की सहमति तथा जिला अध्यक्ष सी.पी. जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पत्रकार हितों, पत्रकार सुरक्षा, सामूहिक मेडिकल बीमा और संगठन के विस्तार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा, मेडिकल सुविधाओं और सामूहिक बीमा जैसे विषयों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही निष्पक्ष पत्रकारिता, पारदर्शिता और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।

नियमित बैठकों के आयोजन पर जोर

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आकस्मिक, मासिक, त्रैमासिक एवं छमाही बैठकों के आयोजन को लेकर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं पर सामूहिक रूप से विचार कर उनके निराकरण के प्रयास करने पर जोर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिसंबर माह में मध्यप्रदेश मीडिया संघ की संभागीय एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए अगले माह विशेष बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों सहित सदस्य उपस्थित रहे ,

संगठन के संरक्षक एवं शहडोल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकीनाथ गर्ग, संरक्षक अन्नपूर्णा तिवारी, संरक्षक रघुवंश मिश्रा, संरक्षक अनिल तिवारी (हिम्मू), वरिष्ठ पत्रकार राहुल तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार संजय गर्ग  मिश्रा (शहडोल टुडे), प्रदीप पाण्डेय, मृगेन्द्र पाठक, संतोष चौबे, कमल सराफ, संभागीय सचिव डॉ. पंकज शर्मा , शैलेन्द्र सराफ, अमित दुबे, बृजकांत मिश्रा, संजय यादव, पंकज मिश्रा, पंकज राव, अतुल मिश्रा, अतुल सिंह बघेल, निशांत गर्ग पत्रकार , संजय सिंह, रजनीश शर्मा, बृजेश शर्मा, नीरज शर्मा, मयूर मिश्रा, आयुष मिश्रा, मयंक मिश्रा, सुरेन्द्र नामदेव, रामनिवास गौतम, कोमल कुशवाहा, देवेन्द्र सोनी, तरुण वर्मा, अशोक तिवारी, मोले यादव एवं सोनू यादव सहित शहडोल जिले के कई पत्रकार मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.