S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन शहडोल: कुंभकर्णी निद्रा या गांधी जी की मुद्रा???? से मौन हुए जिम्मेदार , खबर के बाद प्रशासन के हरकत... शहडोल : शासन ने कहा ‘दैनिक वेतन नियुक्ति नहीं’, बकहो में फिर भी 53 नियुक्तियां! , 89 दिन की स्वीकृत...

शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संसदीय क्षेत्र से हुआ मनोनयन

0 100

इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य , 

सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संसदीय क्षेत्र से हुआ मनोनयन

शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद-सह-सभापति इंजीनियर संतोष लोहानी को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्हें शहडोल की सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संसदीय क्षेत्र से सदस्य मनोनीत किया गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक के अनुमोदन से DRUCC की नई कार्यकारिणी जारी की गई है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बिलासपुर द्वारा इंजीनियर संतोष लोहानी को पत्र भेजकर उनके मनोनयन की आधिकारिक जानकारी दी गई है। समिति की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।

DRUCC रेलवे की एक महत्वपूर्ण परामर्शदात्री समिति है, जो रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने तथा उनके निराकरण के लिए सुझाव देने का कार्य करती है। समिति के माध्यम से यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेलवे सेवाओं में सुधार और यात्रियों की आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाती है। समिति के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तथा सचिव वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक होते हैं।

इंजीनियर संतोष लोहानी के मनोनयन से क्षेत्र के रेल यात्रियों को अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम मिलेगा। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा रेलवे सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उनके मनोनयन पर शुभचिंतकों एवं भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं , मित्रजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.