S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / जैतपुर :हरचोखा की रॉयल्टी की आड़ में भाटिया क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार! , चौकी टोला में... शहडोल / जयसिंहनगर : फर्जी समूह के दम पर रामानंद का जादू ! , शारदा स्वसहायता समूह में लाखों के कथित... उमरिया / पाली: विश्व विज्ञान दिवस पर शासकीय विद्यालय बिरसिंहपुर पाली में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर... शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ...

शहडोल / जैतपुर :हरचोखा की रॉयल्टी की आड़ में भाटिया क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार! , चौकी टोला में रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर सवाल, वैध खदान के दस्तावेजों से कहीं दूसरे स्थान की रेत तो नहीं हो रही वैध?

0 16

हरचोखा की रॉयल्टी की आड़ में भाटिया क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार! ,
चौकी टोला में रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर सवाल, वैध खदान के दस्तावेजों से कहीं दूसरे स्थान की रेत तो नहीं हो रही वैध?

जैतपुर/ भाटिया। वैध खदान की रॉयल्टी और ई-टीपी के दस्तावेज, लेकिन रेत का वास्तविक स्रोत कहीं दूसरा तो नहीं? भाटिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौकी टोला में रेत के कारोबार को लेकर कुछ ऐसे ही गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि छत्तीसगढ़ राज्य के हरचोखा स्थित स्वीकृत रेत खदान की रॉयल्टी एवं ई-टीपी (परिवहन पास) की आड़ में भाटिया क्षेत्र में रेत का कारोबार संचालित किया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि परिवहन की जा रही रेत वास्तव में हरचोखा की स्वीकृत खदान से ही लाई जा रही है या फिर किसी अन्य स्थान से रेत का उत्खनन कर वैध खदान की रॉयल्टी और ई-टीपी का इस्तेमाल किया जा रहा है? यदि दस्तावेजों में एक खदान का नाम दर्ज है और वास्तविक उत्खनन किसी दूसरे स्थान पर हो रहा है, तो यह खनिज नियमों के उल्लंघन और शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला हो सकता है। 

रॉयल्टी वैध, लेकिन रेत का स्रोत कौन सा?

रेत परिवहन में जारी रॉयल्टी और ई-टीपी की वास्तविकता की जांच इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि केवल वैध दस्तावेज होना पर्याप्त नहीं है। यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि दस्तावेजों में दर्शाई गई खदान से ही रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। इसके लिए परिवहन मार्ग, वाहनों के नंबर, ई-टीपी जारी होने का समय, रेत की मात्रा और वास्तविक उत्खनन स्थल का मिलान किया जाना आवश्यक है। ,

इसी तरह  ,कोटरी तिराहा ,  बरगवां , रसमोहनी , में भी अवैध रेत का कारोबार चल रहा है 

अब सवाल खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी उठ रहे हैं। क्या विभाग को चौकी टोला में संच

Leave A Reply

Your email address will not be published.