S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: चन्दनिया से पुलिस ने चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया चोरी का खुलासा

0 194

 

जयसिंहनगर (राकेश गुप्ता)। जिले के जयसिंहनगर पुलिस ने चन्दनिया से 2 चोरों को गिरफ्तार किया है ।

थाना प्रभारी जयसिंहनगर विनय सिंह गहरवार ने सोमवार की शाम 5 बजे करीब बताया है कि 14 अक्टूबर 2022 को प्रार्थी हनुमान प्रसाद गुप्ता निवासी जयसिंहनगर ने थाना में आकर रिपोर्ट कराई थी ।
कि उसके घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर द्वारा लाखों चोरी कर ली गई है।

जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
साथ ही कस्बा जयसिंहनगर में 23 जनवरी को प्रार्थी मनोज कुशवाहा नें रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति दोपहर में घर का ताला तोड़कर घर से जेवरात व नगदी पैसे चुरा ले गया है, कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना के कस्बा में लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, जिसमें मोटर सायकल में संदेहियों की फुटेज मिली, फुटेज में प्राप्त संदेहियों का पता किया गया, जो शिवा नेताम पुत्र सन्तोष नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी चन्दनिया थाना कोतवाली शहडोल का होना पाया गया, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने उक्त दोनों चोरिया अपने रिस्तेदारो के साथ चोरी करना स्वीकार किया। मनोज कुशवाहा निवासी जयसिंहनगर के घर में आरोपी शिवा नेताम पुत्र सन्तोष नेताम एवं शंकर नेताम पिता रामप्रसाद नेताम दोनों निवासी चन्दनिया एवं दीपक सिंह पुत्र गंगाराम निवासी खाम्हा के द्वारा घर में चोरी किये जाने पर गिरफ्तार कर चोरी गया मशरुका जेवरात व नगदी कीमती 20,000/- रुपये जप्त किया गया एवं प्रार्थी हनुमान प्रसाद गुप्ता के यहाँ चोरी गया मशरुका आरोपी शिवा नेताम एवं दीपक नेताम के कब्जे से एक नग सोने का हार, एक नग सोने की चेन, एक जोड़ी सोने का कंगन, एक सोने का मंगलसूत्र, दो नग अंगूठी सोने की कुल कीमती लगभग 03 लाख रुपये का जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का लॉक कटर एवं तीन मोटर सायकल जप्त की गई।

उक्त चोरों को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह गहरवार, उनि विजेन्द्र कुमार मार्को, सउनि अवध प्रसाद पाण्डेय, सउनि रामेश्वर पाण्डेय, सउनि सन्तोष कुमार मिश्रा, प्र.आर. बांके सिंह आर. आरक्षक नीरज शुक्ला, रोहित कुमार, शुभम अखण्डे,धीरशाह तुलसीराम की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.