S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

शहडोल: आमजन को गुमराह कर रही भाजपा, विकास यात्रा नहीं विनाश यात्रा: सुभाष , यात्रा को दिखाए काले झंडे किया विरोध प्रदर्शन

0 724

 

शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष ने जानकारी देते हुए बताया कि
जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के निर्देश पर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम के नेतृत्व मे जिला काँग्रेस ने सैकड़ो की संख्या मे एकत्रित होकर भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा का काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया।

असल मुद्दों से भटका ती भाजपा

काँग्रेसियों ने बताया की यह विकास यात्रा नही बल्की विनाश यात्रा है।
जब किसी भी तरह का विकास हुआ ही नही तो आमजन को गुमराह करने के लिए,आमजन का ध्यान बेरोजगारी, महगाई, अशिक्षा, खराब सड़को एवं अराजकता से भटकाने के लिए भाजपा द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए मासूम जनता को इस विकास यात्रा के माध्यम से गुमराह करने की साजिश रची जा रही है।

यात्रा केवल चुनावी एजेंडा

काँग्रेस इस भ्रामक विनाश यात्रा का पुरजोर विरोध करती है।
काँग्रेसजनों ने बताया की हर गांव,हर कस्बे,हर जिले मे आमजन ने इनकी इस विनाश यात्रा का विरोध किया है, आगामी विधान सभा चुनाव मे जनता ने इन्हे उखाड़ फेकने का मन बना लाया है।
इसलिए अब शिवराज सरकार इस तरह की चालबाजी करते हुए यात्रा के माध्यम से झूठी वाह-वाही लूटने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कुलदीप निगम,पीयूष शुक्ला,प्रभात पाण्डेय,अनुज मिश्रा,सुमित गुप्ता,जितेन्द्र सिंह जित्तू,विक्रम सिंह,आशीष तिवारी,रामलखन तिवारी,रूपनारायण मिश्रा,संध्या सिंह,सौरभ तिवारी,प्रीतम दास सोनी,प्रदीप तिवारी,हीरालाल प्रजापती,विकास तिवारी,शिव शंकर शुक्ला,हरिशंकर तिवारी,टिल्लू विश्वकर्मा,गोविंद साहू,शेखर राव,शिमरन कौर,मयंक सिंह,आकाश सोंधिया,आशीष द्विवेदी आदी सैकड़ो की संख्या मे काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.