S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल : शहडोल प्रवास पर 23 को मुख्यमंत्री का भाव स्वागत करेंगे संविदा कर्मचारी संघ: मनोज

0 635

शहडोल प्रवास पर 23 को मुख्यमंत्री का भाव स्वागत करेंगे संविदा कर्मचारी संघ: मनोज

शहडोल (संजय गर्ग) ।  4 जुलाई को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कई संविदा हितैषी घोषणा की गई थी, जिससे सरे संविदा जगत में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है। 23 अगस्त को शहडोल प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री का सविदा संघ शहडोल द्वारा इण्डियन काफी हाउस के पास पाण्डवनगर रोड पर स्वागत किया जायेगा।
मध्यप्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को , सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 4 जुलाई को मोतीलाल नेहरू स्टेडिम में कई सौगाते दी थी। सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संविदाकर्मियों को मिलेगा नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ, अनुकंपा नियुक्ति भी मिलेगी, स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ के साथ अनेक घोषणाए करते हुए प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को कई बड़े तोहफे देते हुए ऐलान किया था, जिसकी खुशी मे जिले के प्रावस पर आ रहे मुख्यमंत्री का संविदा कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा।
उक्ताशय की जानकारी संविदा संयुक्त संघर्ष मंच मध्य प्रदेश जिला इकाई के जिला संयोजक मनोज कुमार मिश्रा देते हुए बताया कि संविदा में सेवा देते हुए लगभग 15 वर्ष से अधिक हो रहे है किन्तु सरकार द्वारा संविदा के अधिकारी कर्मचारियो स्थिति में सुधार के लिए किसी भी प्रकार ध्यान नहीं दिया जा रहा था, जबकि संविदा अधिकारी कर्मचारी अपने हितों की रक्षा के लिए 2013 से निरंतर आन्दोलन किया जा रहा किन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
परंतु मुख्यमंत्री द्वारा संविदा अधिकारी कर्मचारीयो पर हो रहे शोषण और अत्याचार को गंभीरता पूर्वक लेते हुए विचार किया गया और दिनांक 4 जुलाई को भोपल में निम्न विन्दुओ पर घोषणा की गई
को नियमित कर्मचारियों की भांति 100 प्रतिशत बेतनमान के साथ समस्त सुविधाए दी जिनमें
 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं प्रतिवर्ष रिनुअल की प्रक्रिया समाप्त होगी
 नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा।
स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा ।
संविदा कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ भी मिलेगा 
संविदा कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी की व्यवस्था रहेगी।
नियमित पदों पर भर्ती में संविदा कर्मचारियों को 50ः पदों पर आरक्षण रहेगा।
नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश के साथ मातृत्व अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।
संविदा कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश अर्जित अवकाश अवकाश नियमित कर्मचारियों की तरह मिलेगा।
संविदा कर्मचारियों के काटे गए वेतन की राशि वापस की जाएगी

उसी तारतम्य में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान स्वागत समारोह के संबंध में जिले के समस्त विभाग के संविदा कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें विभिन्न विभागों में पदस्थ संविदा अधिकारी कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.