S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल : आधुनिक भारत का यह वर्तमान स्वरूप भारत रत्न राजीव गांधी की देन : सुभाष , जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

0 141

आधुनिक भारत का यह वर्तमान स्वरूप भारत रत्न राजीव गांधी की देन : सुभाष ,

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती

शहडोल (संजय गर्ग) ।  जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के नेतृत्व मे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी जी की जयंती जिला काँग्रेस भवन शहडोल मे मनाई गई, तत्पश्चात सोहागपुर ब्लाक की कार्यकारिणी घोषित की गई।
सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कियागया तदुपरांत वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गाँधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपना उद्बोधन दिया।
जहाँ जिलाध्यक्ष सुभाष ने कहा कि, राजीव गांधी ने देश के गरीबों के उत्थान के लिए 1 अप्रैल 1989 को जवाहर रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा आवास योजना और 10 लाख कुआं जैसी योजनाएं चालू कीं। भारत में कम्प्यूटर व संचार क्रांति के जनक के रूप में राजीव गांधी को सदैव याद किया जाएगा। रेलवे का कम्प्यूटरीकरण करके उन्होंने इस देश के सामने क्रांतिकारी परिवर्तन करके रख दिया। राजीव गांधी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो जनता से सीधे जुड़े थे और एक ऐसे नेता के रूप में विख्यात थे जिनकी पहुंच देश के आम आदमी के हृदय तक थी।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि, राजीव गांधी ने सबसे पहले क्षेत्रवाद से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात सोची और देश को 21वीं सदी का भारत बनाने की सोची। आज हम जिस आधुनिक भारत में सांस ले रहे हैं और आज जो घर-घर में कम्प्यूटर है और हर हाथ में मोबाइल है, आज जिस भारत का लोहा अमेरिका सहित पूरी दुनिया मान रही है और जिस आधुनिक भारत की तरफ विश्व आशाजनक दृष्टि से देख रहा है, वह भारत और भारत का यह वर्तमान स्वरूप राजीव गांधी की ही देन है।

तत्पश्चात सोहागपुर ब्लाक के अध्यक्ष राम कुमार नापित के द्वारा सोहागपुर ब्लाक की कार्यकारिणी घोषित की गई।

*इसी दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे कल्याणपुर उप सरपंच गुण निधि गुप्ता के मार्गदर्शन मे सैकडों युवाओ ने काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता,नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, प्रदेश सचिव रविन्द्र तिवारी, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्र शेखर अग्रवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष राम कुमार नापित,पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सिराज खान, जिला महासचिव आशीष तिवारी,महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम लखन तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम नरेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रूपनारायण मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील खरे, नीरज सराफ, पार्षद सुगंधिता सराफ, पार्षद हीरालाल प्रजापती, प्रदीप तिवारी, सिमरन कौर, आशीष द्विवेदी, रेवा सिंह, अशोक बजाज, प्रेमधारी सिंह, दलप्रताप सिंह, जयकरण सिंह, पुष्पराज सिंह,नरेंद्र मरावी,उप सरपंच गुण निधि गुप्ता के साथ आयुष खटीक,अभिषेक बंशकार,अफजाल अंसारी,छोटू बंसल,विशेष बंसल,बंसी यादव,शोएब कुरैशी,पिंकू बंसल,अमर बंसल,फैजल खान,आदित्य उपाध्याय,सुमित खटिक,बीजू खटीक,शिबू बंसल ,रोहन बंसल,कल्याण सिंह,जुनैद खान,लकी सोनी,जावेद खान,संतोष पनिका,वासु उपाध्याय,रमेश सोनिया,रवि सोनी,विशाल उपाध्याय,अजहर खान,नीरज वंशकार,रामखेलावन बैगा,लल्लू पटेल,राहुल पटेल,सुखदेव सोनकर,मुकेश सोनी,विनय सिंह मार्को,विवेक पनिका,बुद्धा बैगा,अमित कुशवाहा,सुरेश पटेल आदि सैकड़ो की संख्या मे काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.