S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह

बिलासपुर: कृष्णा पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का द.पू.म. रेल्वे ग्राउंड बिलासपुर में हुआ बड़ा आयोजन 

0 596

कृष्णा पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का द.पू.म. रेल्वे ग्राउंड बिलासपुर में हुआ बड़ा आयोजन 

  

बिलासपुर । वार्षिक खेल -कूद प्रतियोगिता 2024-25

कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी बिलासपुर में दिनांक 10 दिसम्बर 2024 दिन मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता द.पू.म. रेल्वे ग्राउंड बिलासपुर में रखा गया । इस अवसर पर एस. डी. पाटीदार, सी.पी.ओ., भारतीय रेलवे द.पू.म.रे. और विशिष्ट अतिथि अनिल मिश्रा थाई बॉक्सिंग प्रदेश संरक्षक थे। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। स्काउट एण्ड गाईड, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.), अशोका,बोस, शिवाजी, टैगोर हाउस के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा अनुशासन, स्कूल के प्रति समर्पण की प्रतिज्ञा ली गई। गुब्बारे छोड़े गए। प्राचार्या रुनकी अम्बस्थ ने अपने संबोधन में कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है। स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

शांति के प्रतीक के रुप में आकाश में गुब्बारे छोड़े गये। के.पी.एस. कोनी, आसमा सिटी और नर्मदा नगर के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। पढ़ाई में एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विद्यार्थियों को स्कालर प्रदान किया गया। अंतर केपीएस शाखा के नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें 50 मी. रेस, लेमन रेस हुआ। नर्मदा नगर शाखा के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि अपने विचार रखते हुए कहा कि खेल आपसी मेल-जोल को बढ़ाता है। विद्यार्थियों में नये जोश, उत्साह का संचार करता है। नर्सरी से कक्षा दूसरी के छात्र-छात्राओं को खेल एवं सीसीए एक्टीविटी के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा रिले दौड़, 100 मी. दौड़ व अन्य खेलों का प्रदर्षन किया गया।

डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी जी ने कहा कि खेल का जीवन में बहुत ही महत्व है। खेल में हार-जीत होती है। खिलाड़ीयों को खेल भावना से खेलना चाहिए। कक्षा ग्यारहवी व बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा रिले रेस हुआ। अभिभावकों का खेल प्रदर्शन हुआ अभिभावक भी इस प्रतियोगिता से वंचित नहीं रहे। पुरस्कार वितरण समारोह हुआ जिसमें बेस्ट हाउस, बेस्ट पद संचालन, बेस्ट डांस ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। प्रतीक चिन्ह की प्रस्तुति हुआ। हेड बॉय, हेड गर्ल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। शिक्षिका पूजा वर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। खेल शिक्षक सौरभ सिंह, रुपेन्द्र सिंह,अंजूरानी, का विषेश योगदान रहा व सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं का सहयोग प्रशंसानीय रहा।

डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी, श्रीमती सविता त्रिपाठी, वेदांष त्रिपाठी, श्री अजय कुमार पाण्डेय व चंद्रेष घृत की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त कार्यक्रम प्राचार्या रुनकी अम्बश्ट, उप प्राचार्य रमन मिश्रा एवं हेड मिस्ट्रेस हेमलता शर्मा एवं अरुना पाण्डेय के मार्गदर्षन में सम्पन्न हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.