S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

जयसिंहनगर : तालमेल बनाए रखिएगा साहब , तभी एक सूत्री चलेगा कार्यक्रम…..उपयंत्री ????, ग्राम पंचायत बलौड़ी में बढ़ता भ्रष्टाचार का कद

0 364

तालमेल बनाए रखिएगा साहब , तभी एक सूत्री चलेगा कार्यक्रम…..उपयंत्री ????

, ग्राम पंचायत बलौड़ी में बढ़ता भ्रष्टाचार का कद

जयसिंहनगर (निशांत संजय गर्ग)। यदि भ्रष्टाचार का एक सूत्री कार्यक्रम चलाना है तो उसमें जिम्मेदारों की मौन सहमति अति आवश्यक है।
आप पर हम सभी जानते हैं कि संगठित भ्रष्टाचार का कोई अंत नहीं होता । हां लेकिन यदि आपको इस खेल में बने रहना है तो ऊपर से लेकर नीचे तक आपसी तालमेल को सुदृढ़ करना पड़ता है।
ठीक ऐसा ही कुछ इन दिनों जयसिंहनगर जनपद के ग्राम पंचायत बलौड़ी में चल रहा है।
सूत्रों की माने तो कथित पंचायत में एक के बाद एक पंचायत स्तर पर होने वाले विभिन्न निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच और रोजगार सहायक आपसी सामंजस बनाकर भ्रष्टाचार का खेल- खेल रहे हैं।
विकास पटल पर जिस प्रकार कथक पंचायत के जिम्मेदार अपनी गाड़ी दौड़ा रहे।
कहीं ना कहीं ईंधन का काम जनपद स्तर पर बैठे लोगों ने किया है।
तभी तो खटकरिया तालाब निर्माण व्यापक अनियमितताएं होने के बावजूद भी कार्य प्रगति पर है। और कार्य की बिल्कुल ही निम्न स्तर की गुणवत्ता है।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार उपयंत्री से लेकर सहायक यंत्री तक भ्रष्टाचार की जड़े काफी मजबूत है तभी तो मामला प्रकाश में आने के बावजूद भी अब – तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जिसे देख ऐसा लग रहा है कहीं ना कहीं ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार कद बढ़ता जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.