जयसिंहनगर: पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा की मांग ,गुंडा बना शराब विक्रेता खबर छपने से बौखलाया पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी
पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा की मांग ,
गुंडा बना शराब विक्रेता खबर छपने से बौखलाया पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी
जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी की कहावत तो आप सभी ने सुन रखी होगी ठीक उसी तर्ज पर इन दिनों जयसिंहनगर में बस स्टैंड में शिव मंदिर से लगे अंग्रेजी शराब दुकान में कार्य चल रहे हैं।
और यदि कोई अवैध शराब की तस्करी या शराब दुकान से संबंधित समाचार का प्रकाशन अपने अखबार यह चैनलों में करता है तो उसे पत्रकार को जान से मारने की धमकी शराब विक्रेता रंजीत गुप्ता एवं उसके गुर्गों द्वारा दी जाती है।
ऐसा है पूरा मामला
प्रार्थी पंकज कुमार पाण्डेय पिता श्री होरिल प्रसाद पाण्डेय वार्ड क्रं० 02 जयसिंहनगर ने बताया कि वह इलेक्ट्रानिक मीडिया नेशनल न्यूज लाइव जिसका RNI NO. 11426 का जिला-शहडोल का ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं।
शराब ठेकेदार के द्वारा शराब का अवैध तस्करी का समाचार उसके द्वारा इलेक्ट्रानिक मीडिया से अक्सर चलाया जाता रहा है। 20. अप्रैल .2025 को शराब ठेकेदार रंजीत गुप्ता द्वारा मेरे साथ गाली गलौज दिया गया एवं जान से मारने की धमकी दी गयी।
दरअसल 20. अप्रैल .2025 को रात्रि 11:30 बजे प्रार्थी शादी समारोह से लौट कर बस स्टैंड के पास पहुँचा इतने में शराब ठेकेदार रंजीत गुप्ता अपने स्टाप के साथ आकर मेरे साथ अभद्र गाली गलौज करने लगा एवं प्रार्थी को लूट केश में फँसाने की धमकी देकर जान से मारने की बात कहीं गयी।
ग्रमीण क्षेत्र और ढाबों में हो रही शराब की अवैध पैकारी
जयसिंहनगर में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान मेसर्स प्रदीप गुप्ता पार्टनर रंजीत गुप्ता बीच बस स्टैंड में मंदिर के पास खुले आम शराब की दुकान का संचालन कर रहा है एवं शराब की पैकारी जयसिंहनगर के ढ़ाबा एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुले आम कर रहा है जिसका विरोध मेरे द्वारा एवं अन्य साथियों के द्वारा समाचार प्रकाशन किया गया एवं इस संबंध में आवकारी विभाग के अधिकारियों से भी 2224/21- शिकायत की गयी इससे चिढ़कर ठेकेदार द्वारा प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया व जान से मारने की धमकी दी गयी।
