जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न
“शहडोल / गोहपारू । जल है तो कल है” संकल्प के साथ हुआ जल संरक्षण एवं श्रमदान जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत मझौली अंतर्गत जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर . केदार सिंह , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल शिवम प्रजापति , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू सुधीर कुमार दिनकर एवं राजीव तिवारी मंडल अध्यक्ष मंडल चुहिरी द्वारा ग्राम पंचायत मझौली के ग्राम कठौतिया स्थित जल उद्गम स्थल पर कलश यात्रा निकालकर प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थल पर पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।
इसी क्रम में ज़लाहली नाला में साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्य करते हुए बोरी बंधान का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक यंत्री प्रशांत लगारखा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सेक्टर उपयंत्री रेखा राहंगडाले, मांडवी त्रिपाठी, सुभाष प्रसाद, पवन वर्मन एवं रोहित कमरे सहित ग्राम पंचायत मझौली के सरपंच झल्लू कोल, सचिव सुखनाथ केवट, उदय सोनी एवं ग्राम रोजगार सहायक प्रदीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
