S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

0 118

युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

 

उमरिया ।  गर्मी शुरू होते ही युवा टीम बेसहारा मवेशियों की सेवा में जुट जाती है। युवा स्वयं के खर्च में कटौती कर मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ताकि मवेशियों को गर्मी में पानी, चारा के लिए भटकना न पड़े।इसी के तहत युवाओं की टोली ने पशुओं को राहत देगा एक नाद अभियान का शुभारंभ किया।

     पशु -पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि बेजुबान जानवरों और पक्षियों को पानी पिलाने के लिए नई व्यवस्था की है।टीम ने स्वयं से सीमेंट के नाद बनाएं हैं। नाद को लोगों के घरों के सामने रखा जा रहा है। लोगों से यह सहमति ली जा रही है कि वे रोज नाद में स्वयं पानी भरेंगे। यही नहीं नादो की सफाई भी स्वयं ही करेंगे। ताकि जानवरों को रोज साफ-सुथरा पानी मिल सके।गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की कमी एक बड़ी मुसीबत साबित होती है। पानी के स्त्रोत सूख जाते हैं। ऐसे में पशु-पक्षी पानी के लिए भटकते रहते हैं। इन्हें बचाने यह पहल जरुरी थी।जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह पर नाद में पानी भर कर रखा जा रहा है ताकि पशु और पक्षियों को गर्मी में प्यास बुझाने में सुविधा हो सके। युवाओं ने अपील कि प्रत्येक व्यक्ति को पूरे मनोयोग से इस अभियान में जुड़कर अपना योगदान देना चाहिए। ताकि किसी भी जानवर को पानी की किल्लत न हो। इसी उद्देश्य के साथ लोगों को इस जल सेवा अभियान में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को पूरी गर्मी में आयोजित किया जाएगा।इस दौरान समाज सेवी माया तिवारी,शशिभूषण सिंह,खुशबू सिंह, पशु पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी,राघवेंद्र सिंह,दीप्ति सिंह, विद्या तिवारी,सौरव पांडेय व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.