S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा , संभाग की सहभागिता के साथ संघ का तीन... शहडोल : सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक शहडोल : गोहपारू विकासखंड के शासकीय विद्यालयों में भ्रष्टाचार की चिड़ियां ,विद्यालय के शासकीय फंडों म... अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ...

शहडोल : सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

0 13

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

शहडोल (संजय गर्ग) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश पुलिस के निर्देशन में प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक 2.0″साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह विशेष 15 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान 08 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों, डिजिटल फ्रॉड, डीपफेक, फर्जी ऑनलाइन निवेश योजनाओं एवं तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” जैसे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सतर्क बनाना है।

पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, साइबर चौपाल, रैली, जनसंवाद, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विशेष सत्र तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से साइबर चौपालों के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। थाना कोतवाली, सोहागपुर, सिंहपुर, जैतपुर, पपौध, देवलोंद, अमलाई, सीधी, ब्यौहारी, धनपुरी, बुढ़ार, चौकी केशवाही, चौकी दर्शिला में स्थानीय महाविद्यालय/विद्यालय, बाजार हाट में जनसंवाद कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक व बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

अभियान का मुख्य संदेश”Think Before You Click” (क्लिक करने से पहले सोचें) है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अज्ञात ई-मेल अटैचमेंट खोलने, मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी साझा करने अथवा किसी अनजान व्यक्ति द्वारा मांगी गई बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

वर्तमान में महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों को फर्जी नौकरी के प्रस्ताव, ऑनलाइन गेमिंग, लॉटरी एवं अन्य साइबर धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

शहडोल पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्कालराष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टलपर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से ठगी गई राशि को सुरक्षित करने एवं अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.