S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत में जांच की बजाय सलामी की तैयारी ??? , जनपद सीईओ पर संरक्षण का आरोप

0 155

3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ  से कार्यवाही की मांग ,

पंचायत में जांच की बजाय सलामी की तैयारी  ??? , जनपद सीईओ पर संरक्षण का आरोप 

शहडोल (निशांत संजय गर्ग)। कहते हैं जिसके पास भ्रष्टाचार का माल होता है लोग उसे सलाम करते हैं ऐसा ही कुछ इन दिनों जनपद पंचायत जयसिंहनगर में चल रहा है। जहां पर ग्राम पंचायत मोहनी में भ्रष्टाचार उभर कर सामने आ रहा है बावजूद उसकी जांच के अधिकारी उप सरपंच को सलामी ठोकने का कार्य कर रहे हैं ऐसा हम नहीं कहते ऐसा शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है।
ऐसा है पूरा मामला
3 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता राम लखन तिवारी के द्वारा जिला पंचायत शहडोल में आवेदन देते हुए बताया कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत मोहनी में चल रहे आवास प्लस घोटाले एवं ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमिताओं के संबंध में शिकायत की गई थी। जिस पर शिकायत की जांच के बजाय संबंधित अधिकारी के ऊपर उपसरपंच के फोन में शिकायत पत्र को भेजने का आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाया जा रहा है।
शिकायत पत्र में उल्लिखित आरोपों के आधार पर ऐसा लगता है कि ग्राम पंचायत मोहनी के उपसरपंच एवं सचिव को संरक्षण देने का कार्य चल रहा है।

आवास प्लस सर्वे सूची में परिवारवाद का खेल
शिकायतकर्ता के द्वारा जनपद स्तर पर की गई शिकायत में आवास प्लस सर्वे सूची घोटाले का आरोप लगाया गया है जिसमें मुकेश गौतम समेत उसके सगे भाई एवं बहन का नाम शामिल है।
सवाल यह है कि जिन अधिकारियों से शिकायतकर्ता शिकायत पत्र के माध्यम से निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की आशा रखता है। ऐसे में जिम्मेदारों के फोन से शिकायत पत्र के अदान-प्रदान का आरोप कहीं न कहीं जनपद के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

शिकायतकर्ता पर बनाते शिकायत वापस लेने का दबाव
वहीं शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि लगातार मैं जनपद स्तर पर शिकायत की जिसके परिणाम स्वरुप उपसरपंच मुकेश गौतम एवं सचिव बाबूलाल यादव के नशे के हालात में रात में फोन लगाकर शिकायत वापस लेने का दावा बनाया जाता है और कहा जाता है कि यदि शिकायत वापस नहीं लगे तो प्रधानमंत्री आवास समेत राशन कार्ड एवं अन्य शासकीय योजना से तुम्हारा नाम काट देंगे।

शासन के 7 लाख की राशि का दुरुपयोग
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कथा ग्राम पंचायत में रामहित साहू के घर के पास पुलिया का निर्माण कराया गया है जो कि गलत स्थान पर है जबकि वहां एक ढोल बैठने से ही काम चल जाता बावजूद इसके इंजीनियर और  उपसरपंच ने मिलकर 7 लाख की शासकीय राशि औचितहीन हैं जगह पर पुलिया निर्माण करा कर खर्च कर दी गई। जिसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग शिकायतकर्ता द्वारा की जा रही है।

मैडम के एक्सटेंशन में बाबूलाल का डिस्टिंक्शन

मोहनी के प्रभारी सचिव बाबूलाल यादव की मूल प्रतिशत ना ग्राम पंचायत जगड़ा की है। इसके बावजूद भी 6 महीने के प्रभार में 3 साल से बाबूलाल मोहनी पंचायत में कार्यरत हैं।
क्या नियमों की तिलांजलि देकर प्रभार की बांटने का खेल केवल भ्रष्टाचार की मंशा से किया जाता है। क्या???

प्रशासनिक प्रतिक्रिया
इस संबंध में जब जिला पंचायत सीईओ से संपर्क किया गया तो किसी कारणवश फोन रिसीव नहीं हो सका जिसके चलते उनकी प्रतिक्रिया अप्राप्त है।
शिवम प्रजापति ( मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जिला पंचायत शहडोल।

वही जनपद सीईओ का कहना है कि नेक्स्ट वीक तक जांच टीम जांच के लिए ग्राम पंचायत जाएगी। हमारे पास कोई भी मामले आते हैं तो हम उसे पर कार्यवाही करते हैं और करेंगे। रही बात शिकायत पत्र अदान-प्रदान की तो इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है।

शिवानी जैन जनपद (सीईओ) जयसिंहनगर

Leave A Reply

Your email address will not be published.