S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां...

शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0 210

छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शहडोल। देशभर में छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय एवं नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों और लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी एवं प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी व कांग्रेस नेताओं पर पुलिस द्वारा की गई बलपूर्वक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि विगत दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के छात्र एवं आम नागरिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना, प्रदर्शन एवं अनशन कर रहे थे। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और युवाओं पर पुलिस द्वारा जिस प्रकार बल प्रयोग किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अमानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में अनेक छात्रों एवं आंदोलनकारियों को गंभीर चोटें आईं, जो सरकार की असहिष्णु मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छात्रों की आवाज़ को संसद और सड़क दोनों जगह मजबूती से उठा रहे थे। लेकिन सरकार ने छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके समर्थन में खड़े जनप्रतिनिधियों के साथ भी अभद्र एवं बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। यह लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा प्रहार है और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से धरना, प्रदर्शन और अपनी मांगों को रखने का अधिकार देता है। यदि छात्र अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज़ उठाते हैं, तो उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज और दमनात्मक कार्रवाई करना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार को शोभा नहीं देता। सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिए उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास करना चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कि छात्रों एवं आम नागरिकों पर की गई कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही केंद्र सरकार को छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया जाए, ताकि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का भविष्य उसके युवा और छात्र हैं। यदि उनकी आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से उनके साथ खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेसी महमूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी मुबारक मास्टर,वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीनिवास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,युवा काँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, युवाकाँग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,विधान सभा प्रत्याशी उमा धुर्वे,सेवादल जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन,महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह, पार्षद सुगंधिता सराफ, विष्णू प्रताप सिंह,जिला महासचिव शिव शंकर शुक्ला,ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी,ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सोनी, ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, हर्ष पाठक, विवेक तिवारी, सबी खान,कुंज बिहारी द्विवेदी, राजेश द्विवेदी,जवाहर राव,इकबाल अली, विमल कोर्चे, रवि सिंह, विजय सिंह, सुशील जसवानी,आशीष द्विवेदी, महेंद्र यादव, कृतेंद्र सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, सुमित तिवारी, लाली सोनी, श्रीराम मिश्रा, संजय पटेल, राजेन्द्र सेन, मोहम्मद अरसीद, ओंकार सिंह, संतोष शुक्ला, राजकुमार, मोहम्मद रेयाज,अतुल तिवारी, सोनू यादव, सोनू कोल आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.