S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : जिला काँग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्... शहडोल :पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पार्षद सिल्लू रजक ने माया रजक को प्रदान की वाशिंग मशीन, आत्मनिर्... शहडोल : अपरसत्र न्यायाधीश ने कहा सत्य का मार्ग अटल होना चाहिए , गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्... शहडोल : विद्यालयों में जीवन कौशल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने सीएसी हुए प्रशिक्षित शहडोल : चार माह शेष, सेवानिवृत्ति की आहट और विभागीय फैसलों पर सवाल , एक अधीक्षिका को दो छात्रावासों... शहडोल : गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने क... शहडोल/ जयसिंहनगर :जमीन सूखी, फाइलें गीली! , भुगतान की धारा , कागजों में तालाब, फाइलों में उठाती ... शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान  शहडोल : वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन 30 सितंबर को शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न

शहडोल : गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

0 32

गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

शहडोल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर छात्र नेता सुहैल आलम के नेतृत्व में छात्रों एवं युवा साथियों द्वारा नगर के मुख्य गांधी चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में सुहैल आलम एवं उपस्थित युवा साथियों ने महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके संघर्ष तथा सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता और एकता के विचारों को स्मरण किया।

 इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों एवं युवा साथियों ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमकार द्विवेदी, दुवेंद्र श्याम, श्रेयांश त्रिपाठी, सचिन यादव, रेहान खान ,हिमांशु रजक, आदित्य हलवाई, गोपाल सोंधिया, अखिल चौधरी, आशु चौधरी , भगत श्याम, कृष्णा कुमार, अमित यादव, शविता देवी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.