S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: – समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश ,  सेक्‍टर अधिकारी सौंपे गये दायित्‍वों करें निर्वहन- हिमांशु चंद्र  

0 137

 

शहडोल (संजय गर्ग)। मुख्‍यमंत्री जन सेवा के दौरान जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित हितलाभों का वितरण विकास यात्रा में कराने सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिये अधिकारी समीक्षा करें और क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दो दिवस के अंदर सभी व्‍यवस्‍थाए सुनिश्चित कराये। इसी प्रकार सभी सेक्‍टर अधिकारी अपने सेक्‍टर के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर 5 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक होने विकास यात्रा की सभी तैयारियां इस प्रकार सुनिश्चित करें कि विकास यात्रा जिन ग्रामों में पहुंचे वहां रंगोली आदि बनाकर उनका स्‍वागत किया जाए तथा पीले चावल से जनता को आमंत्रित किया जाए, पूरा कार्यक्रम गरि‍मामय तरीके से मनाने के पूरे मनोयोग से प्रयास किये जाए, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्‍त नही की जाएगी। विकास यात्रा के लिये विधानसभावार नोड़ल अधिकारी संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एवं सहायक नोड़ल अधिकारी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी ब्‍लाक जनपद एवं नगरपालिका अधिकारी होंगे। विकास यात्रा में आसपास के ग्रामों के लोंगो को भी आमंत्रित करें। उक्‍त निर्देश आज प्रभारी कलेक्‍टर हिमांशु चंद्र ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिये।

 स्थानीय उत्पादों की लगाएं प्रदर्शनी

   बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर ने परियोजना अधिकारी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि जिन ग्रामों में विकास यात्रा ठहरेगी वहां स्‍थानीय उत्‍पादों की प्रदर्शनी लगाई जाए साथ ही स्‍थानीय लोंगो के सफलता की कहानी भी बताई जाए। 

उन्‍होंने कहा कि नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाए।

 लंबित प्रकरणों का करें विधिवध निराकरण 

  बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग लंबित प्रकरणों का विधिवत निराकरण करें और यह प्रयास करे कि ए-ग्रेड़ आये और जिला भी प्रदेश में अग्रणी स्‍थान पर आ सकें। बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर ने बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के अनुपस्थित अधिकारियों को समय-सीमा की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिये।

 बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर ने समाधान ऑनलाइन के लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

समय पर कराएं किसानों की फसलों का भुगतान 

प्रभारी कलेक्‍टर ने धान उपार्जन की जानकारी लेते हुए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश देते हुए कहा कि शत-प्रतिशत किसानों की फसल की राशि का भुगतान समय पर किया जाए। 

 शत प्रतिशत पंजीयन के साथ करे भुगतान 

बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर ने मुख्‍य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि मृत व्‍यक्तियों का नाम बीपीएल सूची से विलोपित करें। एवम संबल-02 में पंजीयन व प्रकरणों की निराकरण की समीक्षा की और सभी सीएमओ एवं सीईओ को निर्देश दिये कि शत-प्रतिशत पंजीयन के साथ-साथ अनुग्रह राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित करें।

       बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ0 आरएस पाण्‍डेय, कार्यपालन यंत्री पीएचई 

 एबी निगम, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, एलडीएम एससी माझी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.