S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

शहडोल: पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय में इग्नू के पाठ्यक्रम प्रवेश प्रारंभ

0 208

 

शहडोल (संजय गर्ग) । प्रोफेसर राम शंकर के दिशा निर्देशन में ही इग्नू के नवीन पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। 

 शिक्षा से वंचित वर्ग दूरवर्ती शिक्षा का लाभ उठाकर अपनी शिक्षा को पूरा कर सकेगा| इग्नू के समन्वयक प्रोफेसर अमित निगम ने बताया कि कुलगुरु के निर्देशन में पाठ्यक्रमों की स्थापना के साथ विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों में काउंसलर भी उपलब्ध कराएगा जिससे उपलब्ध पाठ्यक्रमों का मार्गदर्शन सरलता से प्राप्त किया जा सकेगा 

 परीक्षा के लिए दे जाएंगे चार से पांच अवसर 

 इग्नू अध्ययन केंद्र 1587 पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल में 17 जनवरी के लिए बी.ए ,बी.ए ऑनर्स बीएससी बी. कॉम एम.एस.सी, एम.कॉम, समस्त विषयों में दूरवर्ती शिक्षा के अंतर्गत प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं नियमित विद्यार्थियों के लिए बहुत सारे रोजगार मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम तथा स्नातक स्तर पर उक्त पाठ्यक्रमों में एक साथ प्रवेश लेकर लाभान्वित हो सकते हैं | 

उन्होंने प्रत्येक 6 माह में प्रवेश एवं परीक्षा सुविधा है परीक्षा के लिए लगभग 4 से 5 अवसर प्रदान किए जाते हैं| उम्र टी.सी.-सी.सी माइग्रेशन की कोई बाध्यता नहीं है|

 70 डिप्लोमा एवं 70 प्रमाण पत्र का कार्यक्रम

 इस विश्वविद्यालय में मुख्य रूप से एम.एस.सी पर्यावरण विज्ञान एम.सीए मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट में प्रमाण पत्र को प्रारंभ करने हेतु प्रयास जारी हैं | 

साथ ही वर्तमान में इग्नू में आपदा प्रबंधन पर्यटन अध्ययन पर्यावरण अध्ययन जी.एस.टी मानवाधिकार व्यवसाई-कौशल, ग्राम विकास-पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा भोजन एवं पोषण अंग्रेजी में सृजनात्मक लेखन सहित लगभग 70 डिप्लोमा तथा 70 प्रमाण पत्र कार्यक्रम संचालित हैं| 

 विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा होंगे उपलब्ध

जिनका नियमित विद्यार्थी अपने अध्ययन के साथ शहडोल में बी.ए, बी.कॉम एम.कॉम पोषण एवं बाल- देखभाल, उपभोक्ता- संरक्षण, पर्यावरण- अध्ययन मानव -अधिकार ,ग्राम- विकास में प्रमाण पत्र तथा पर्यटन में प्रमाण पत्र एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा संचालित है।

 एवं खेती महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा के कार्यक्रम शहडोल में प्रारंभ हो जाएंगे| विद्यार्थी अत्यंत अध्ययन केंद्र लेते हैं | तो भी परीक्षा हेतु केंद्र इग्नू 1587 का चयन कर सकेंगे, अमित कुमार निगम ने बताया कि अ.ज.जा अ.जा के विद्यार्थियों के लिए अधिकांश विषयों में प्रवेश शुल्क निशुल्क पात्रता है | विद्यार्थियों को इग्नू- द्वारा निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं| इग्नू द्वारा प्रवेश हेतु ऑनलाइन वेबसाइट www.ignu.ac.in में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है| तथा फ्लाइंग प्रवेश के लिए कार्यालय में प्रवेश फॉर्म निशुल्क उपलब्ध है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.