S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल: अधिवक्ता सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन 12 फरवरी को

0 185

 

शहडोल (संजय गर्ग) । भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं शहडोल संभाग प्रभारी चन्द्रेश द्विवेदी ने बताया कि आगामी 12 फरवरी 2023 को 12.30 बजे बाणगंगा पार्क शहडोल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ संभाग शहडोल द्वारा अधिवक्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अध्ययन हेतु चयनित विधि स्नातकों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता इंदौर खण्ड पीठ, होंगे।
शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व मार्गदर्शक
मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) विनोद गोंटिया,मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा)जीतेन्द्र लिटोरिया, मप्र महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष(कैबिनेट मंत्री दर्जा) अमिता चपरा, मती हिमाद्री सिंह सांसद शहडोल, जय सिंह मरावी विधायक जैसिंहनगर, मनीषा सिंह विधायक जैतपुर, शरद कोल विधायक ब्यौहारी, जिलाध्ययक्ष भाजपा शहडोल , रविन्दर कौर छावड़ा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शहडोल, शालिनी सरावगी अध्यक्ष नगर परिषद बुढ़ार,प्रवीण शर्मा डोली उपाध्यक्ष नगर पालिका शहडोल, दिनेश नारायण पाठक सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद मप्र कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

भव्यता से होगा समारोह का आयोजन
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक चन्द्रेश द्विवेदी एड ने बताया कि संभागीय कार्यक्रम प्रभारी दिनेश दीक्षित की देख रेख में संम्भागीय अधिवक्ता सम्मेलन को भव्यता प्रदान करने हेतु बृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ शहडोल के जिला संयोजक दिलीप चतुर्वेदी,व जिला सह संयोजक नवदुर्गेश मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ अनूपपुर के जिला संयोजक नवनीत सिंह,जिला सह संयोजक पुष्पेन्द्र मिश्रा,एवं उमरिया जिला संयोजक चन्द्र प्रताप तिवारी को अपने कार्यक्षेत्र के जिले में समस्त अधिवक्ताओं को व्यक्तिगत भेंट कर आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.