ब्यौहारी/ शहडोल: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर , आदेश के छह माह बाद भी अब तक नौढिया उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं पहुंची एएनएम
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर ,
आदेश के छह माह बाद भी अब तक नौढिया उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं पहुंची एएनएम
ब्यौहारी।( संजय गर्ग) । जिले के ब्यौहारी अंतर्गत भोलरहा क्षेत्र के जनमानस के शिकायतों के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शहडोल ने 6 नवंबर 2024 को आदेश जारी कर एएनएम अंजू सिंह गोंड़ को भोलहरा उप स्वास्थ्य केंद्र से ड्यूटी से हटकर नौढ़िया उप स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यालय बनाकर ड्यूटी करने हेतु आदेशित किया गया था।
लेकिन सूत्रों की माने तो आज आदेश जारी हुए 6 माह बीत चुके हैं इसके बावजूद भी एएनएम ने आज दिनांक तक अपनी ड्यूटी नौढ़िया में जाकर शुरू नहीं की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाकर मनमाने रवैया एएनएम अंजू सिंह के द्वारा अपनाया गया ।
विश्वत सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि भोलहरा उप स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम अंजू सिंह को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।( ऐसा सूत्रों का कहना है।)
हालांकि हकीकत क्या है यह तो जांच के बाद स्पष्ट होगा।
लेकिन फिलहाल एएनएम अंजू सिंह मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के आदेशों को दरकिनार करते दिख रही है।