S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन

शहडोल : लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून ,बालाघाट से पत्रकारों के हित में प्रारंभ हुई पत्रकार न्याय यात्रा , प्रदेश भर में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है असुरक्षित

0 931

लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून ,

बालाघाट से पत्रकारों के हित में प्रारंभ हुई पत्रकार न्याय यात्रा , प्रदेश भर में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है असुरक्षित

शहडोल (संजय गर्ग) ।  समाज में प्रशासन और कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास जागृत करने वाला एवं सदैव दूसरों के लिए न्याय की लड़ाई करने वाला लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाला पत्रकार होता है।
आम जनता और शासन- प्रशासन के बीच वाद – संवाद की प्रकिया को दुरुस्त करने वाला पत्रकार कहलाता है।

लेकिन दूसरों के हक एवं न्याय बात करने वाला पत्रकार क्या आज सुरक्षित है???? यह सवाल आज प्रदेश भर में पत्रकारों के जहन में घूम रहा है।
जो कि आज खुद लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहलाए जाने वाले समस्त पत्रकारों को आज स्वयं ही अपनी सुरक्षा एवं न्याय के लिए पत्रकार न्याय यात्रा निकाली जा रही है। जो की बालाघाट से प्रारंभ होते हुए सिवनी , मंडला , डिंडोरी , अनूपपुर होते हुए आज यात्रा अपने पांचवें पड़ाव आदिवासी अंचल शहडोल में पहुंची।
जहां नगर के होटल ओशिस में पत्रकार न्याय यात्रा की अगवाई कर रहे में बालाघाट से आए पत्रकार बंधुओ का आगमन हुआ जिसमें मुख्य रूप से हिमांशु जैन , मिलिंद ठाकरे , सुरेंद्र श्रीवास , रोहित नायडू, विजय मिश्रा और आशीष ठाकरे सम्मिलित हैं।

यह है यात्रा का उद्देश्य
पत्रकार न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने , प्रदेश गृह मंत्रालय से पत्रकारों के हित में जारी एडवाइजरी का पालन करने एवं प्रदेश , संभाग , जिला , एवं तहसील स्तर पर संचालित जनसंपर्क विभाग के द्वारा सभी शासकीय कार्यालय में पत्रकार सूची जारी करने की बात को लेकर पत्रकार न्याय यात्रा निकाली है।
जिसका कारण आए दिन प्रदेश स्तर पर पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमले की खबरें सामने पत्रकार जगत के लिए चिंता का विषय है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए पत्रकार न्याय यात्रा में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने की बात पर जोर दिया जा रहा है।

यात्रा में चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान

प्रदेश में समस्त पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने को लेकर सर्व सहमति से बालाघाट से पत्रकार न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे पत्रकारों के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जा – जाकर पत्रकारों की सर्व सहमति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सर्व सहमति के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए सभी लोग हस्ताक्षर अभियान के तहत अपनी सहमति दे रहे हैं।

शहडोल में भी सौंपा जाएगा ज्ञापन
पत्रकार न्याय यात्रा को लेकर नगर के ओशिस होटल में आयोजित पत्रकारों की बैठक में यात्रा का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया है।

चुनौती पूर्ण समय से गुजर रहा वर्तमान पत्रकारिता का दौर

पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने एवं पत्रकार न्याय यात्रा निकाले जाने एक बात तो स्पष्ट है कि वर्तमान में पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों के लिए यह काफी चुनौती पूर्ण व संघर्ष का समय है।
क्योंकि जब दूसरों के लिए न्याय मांगते मांगते खुद ही न्याय व सुरक्षा के लिए सड़क पर आना पड़े तो परिस्थितियां सामान्य नहीं है इस बात को सभी पत्रकारों को मानना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.