S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल : प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली

0 308

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में काँग्रेस की जन आक्रोश रैली

शहडोल। मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी की विशेष उपस्थिति एवं जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष  अजय अवस्थी के नेतृत्व में, शहडोल जिले की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को काँग्रेस द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष  अजय अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जन आक्रोश रैली शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, शहरी एवं ग्रामीण स्थानीय युवाओं को रोजगार, किसानों की मूलभूत समस्याओं, अवैध रेत उत्खनन तथा शासन-प्रशासन की तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि  प्रदेश अध्यक्ष  जीतू पटवारी  दोपहर 02 बजे अंबेडकर चौक पहुंचेंगे, जहाँ से जन आक्रोश रैली प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक में समाप्त होगी। रैली के समापन पर विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसके उपरांत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़ी मांगें रखी जाएंगी। इसके पश्चात माननीय प्रदेश अध्यक्ष वार्ड कमेटियों के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  अजय अवस्थी ने समस्त काँग्रेसजनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहितार्थ जन आक्रोश रैली को सफल बनाएं।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता श्री पीयूष शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.