S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल...

उमरिया : युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँव

0 245

युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँव 

उमरिया । पुलवामा शहीदों की याद में युवा टीम उमरिया के द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।गाँव कच्छरवार के शासकीय विद्यालय से आरंभ कर गाँव के चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। यह तिरंगा यात्रा सम्पूर्ण गाँव के मुख्य मार्गाे से होते हुए गाँव के मुख्य चौराहे में पहुंचा। इस दौरान तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में युवा व गाँव वासी ने वीर शहीदों के सम्मान में नारेबाजी की और भारत माता का जय घोष किया। सभी ने 100 मीटर की तिरंगा के साथ शहीदों की शहादत को न सिर्फ याद किया बल्कि देश की सरजमी की खातिर अपनी जान तक कुर्बान करने के प्रति संकल्पित हुए। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में वर्ष 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख को आतंकी हमले ने सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे और शहीदों की शहादत की बरसी पर शहीदों को नमन किया गया तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

       हिमांशु तिवारी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के वीर जवानों की कुर्बानी कभी भूली नहीं जा सकती है। उन्होंने ने कहा कि देश के जवानों के सम्मान में हर वर्ष युवा टीम राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रमों के साथ-साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन कर यह संदेश देती है कि हमारे दिलों में देश और भारत माता के वीर जवानों के प्रति कभी भी सम्मान कम न हो। हमारे दिलों में हमेशा उनके लिए एक स्थान रहे और उनकी शहादत को हम कभी न भूले। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा टीम के सदस्यों ने भारत माता की जय ,वंदे मातरम, वीर जवान अमर रहे, शहीदों का बलिदान नहीं भूलेंगे ,हिंदुस्तान के नारे लगाए ।जिसकी गूंज से शहर वासी जवानों के प्रति नसमस्तक हुए और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा जिस रास्ते से गुजरता गया सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल होते गए और इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

        उन्होंने बताया कि हमारे देश में कई ऐसे हमले हुए। जिसमें देश के जवान शहीद हुए आजादी के बाद देश के वीर जवानों ने हमारी भारत भूमि को दुश्मनों से रक्षा करने का जो बीड़ा उठाया है उसे हम सदैव सम्मान देंगे एवं भारत माता की सेवा करते-करते जो जवान शहीद हुए हैं उनके लिए हमारे हृदय में हमेशा सम्मान रहेगा साथ ही प्रत्येक वर्ष युवा टीम किसी न किसी कार्यक्रमों के माध्यम से जवानों की शहादत को श्रद्धा अर्पण करते रहेगा।इसलिए हम 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने की बजाए शहीद यादगार दिवस मना रहे हैं। देश की रक्षा के लिए सभी शहीदों को सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है और शहीदों की शहादत के चलते ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। तिरंगा यात्रा के समापन में अंबेडकर चौक में पुलवामा में शहीद हुए 44 जवानों के चित्र पटल पर माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विद्यालय प्रचार धर्मेंद्र कुमार गौतम नर्मदा प्रसाद राय,हिमांशु तिवारी,शिवांजली सोनी,राहुल सिंह, शिवानी सिंह, सुषमा सिंह, आराधना सिंह, श्रेयमश सिंह,सत्यम सिंह,देवलाल राम भगत, वैष्णवी विश्वकर्मा ,अनामिका प्रजापति,सौरव पांडेय, स्नेहा सोनी, विशाखा सोनी, प्रिया पाल,साधना पाल, क्षमा यादव,मनु सोनी, सुमित विश्वकर्मा पंकज विश्वकर्मा रोशन बर्मन अमन चौधरी, रागिनी, लक्ष्मी, अमृता आरती एवं सैकड़ो की संख्या में युवा व नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.