S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ...

शहडोल : संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा राष्ट्रीय संगम

0 275

 संभाग में पत्रकारिता का महाकुंभ, अमरकंटक बनेगा राष्ट्रीय संगम

शहडोल। भारत में पत्रकारों का सबसे पुराना, सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन आईएफडब्लूजे) भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ, एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। वर्ष 1950 से पत्रकार हितों की आवाज़ बुलंद करने वाला यह गौरवशाली संगठन अपनी 144वीं वर्किंग कमेटी मीटिंग का भव्य आयोजन 28 एवं 29 मार्च 2026 को शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी, माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में करने जा रहा है।

यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि देशभर के पत्रकारों का महा-संगम सिद्ध होगा, जहाँ भारत के कोने-कोने से सैकड़ों पत्रकार साथी एक मंच पर एकत्रित होंगे। नई दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा सहित अनेक राज्यों की सशक्त भागीदारी इस सम्मेलन को राष्ट्रीय ऊँचाई प्रदान करेगी।

इस ऐतिहासिक आयोजन को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश भार्गव जी की सहमति, प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेंद्र गौतम जी के निर्देशन तथा संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा के मार्गदर्शन में भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन की कमान शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र तिवारी, अनूपपुर जिला इकाई के अध्यक्ष श्री राज नारायण द्विवेदी एवं उमरिया इकाई के संयुक्त सहयोग से मजबूती से संभाली जा रही है। आयोजन समिति में अनिल द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, गोपाल दास बंसल, ऋतूपर्ण दवे, कमलेश श्रीवास्तव, विजय उरमालिया, मनोज सिंह, लुकमान अली के साथ पुरे संभाग के युवा पत्रकार साथीयों को शामिल किया गया है. जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गई हैं।

अमरकंटक की पावन धरा पर होने जा रहा यह राष्ट्रीय सम्मेलन पत्रकार एकता, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती का नया अध्याय लिखेगा। निश्चित ही यह आयोजन शहडोल संभाग के लिए गौरव, सम्मान और ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक बनेगा।

यह आयोजन एक स्पष्ट
संदेश है कि जब-जब पत्रकार एकजुट हुए हैं, तब-तब लोकतंत्र और मजबूत हुआ है… और अमरकंटक की यह बैठक उसी सशक्त एकता का शंखनाद करने जा रही है।

शहडोल संभाग तैयार है… पत्रकारिता का इतिहास लिखने के लिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.