S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का... शहडोल/ जयसिंहनगर : उप सरपंच संगठन महासमिति के ब्लाक अध्यक्ष ने क्यों डाला गरीबों के हक पर डाका , सत्... शहडोल : कलेक्टर... ! बदमाशों को बक्शा नही जायेगा होगी कार्यवाही ,ब्लॉकों में साहब गिरी का मायाजाल , ... शहडोल : सामूहिक प्रयास से ही प्राकृति जलस्त्रोतों का संरक्षण संभव ,बावड़ी पूजन के साथ जल गंगा संवर्ध... उमरिया / शहडोल : नेशनल डॉक्टर डे: युवा टीम उमरिया ने डॉक्टर को शाॅल-श्रीफल से किया धन्यवाद व सम्मानि... शहडोल : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर - मंतर में चल रहे धरना प्रदर्शन क... शहडोल : शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा , संभाग की सहभागिता के साथ संघ का तीन...

शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण 

0 4

श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण 

शहडोल। जगत गुरुत्तम स्वामी  कृपालु जी महाराज के प्रमुख प्रचारक डॉ स्वामी युगल शरण जी के सानिध्य में शहडोल नगर के मोती महल होटल प्रांगण में त्रिदिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। त्रिदिवसीय कार्यक्रम में प्रातः काल 4:00 बजे से संकीर्तन प्रभात फेरी का सभी सत्संगी एवं भक्तजनों के द्वारा स्वामी युगल शरण जी महाराज की सानिध्य में नगर में निकल जाती है। उसके बाद प्रातः काल एवं शाम को 4:00 से 8:00 सत्संग संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। गौरतलब है। शहडोल जिले में कृपालु जी महाराज अनुयाई एवं भक्तों की संख्या हजारों में है। सभी भक्तों के द्वारा शहडोल यूनिट का संचालन किया जाता है। समय-समय पर महाराज जी का सानिध्य सत्संग एवं आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। श्री कृपालु जी महाराज के द्वारा बताए गए जीव कल्याण के मार्ग को स्वामी श्री युगल शरण जी महाराज के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। शहडोल यूनिट उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित ब्रज गोपीका सेवा मिशन के माध्यम से संचालित होता है। आज छोटे बच्चों में संस्कार अध्यात्म को लेकर संस्थान के द्वारा व्रहत कार्यक्रम किया जा रहे हैं। शहडोल यूनिट के प्रभारी के द्वारा शहडोल जिले के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सत्संग का लाभ लेने का आवाहन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.