S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ...

शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ……. छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधिक संख्या में पहुंचने की अपील

0 356

शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ……. छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधिक संख्या में पहुंचने की अपील 


शहडोल । वर्तमान में देश में नीट पेपर लीक एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर इस तरीके से पूरे देश में युवाओं ने छात्र आंदोलन को समर्थन देते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। जिसमें लगातार सोशल मीडिया में मध्य प्रदेश चर्चा का विषय बना रहा जहां उसे नामर्दों दो का प्रदेश बात कर कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर जमकर ट्रोल भी किया गया।
शायद यही यह कारण है कि स्ट्रोलिंग ने आदिवासी अंचल शहडोल के युवाओं में चिंगारी भड़कने का कार्य किया है।
जिसके परिणाम स्वरूप कल रविवार दिनांक 26 जुलाई 2026 को शहडोल जिले के युवाओं के द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सिटी कोतवाली में युवा के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से अपने विरोध प्रदर्शन करने को लेकर सूचना दी गई है।
यह देखकर मन का प्रफुल्लित है कि शहडोल के युवा अपने अधिकारों के लिए लड़ना जानते हैं और उन्होंने यह बता दिया कि आदिवासी अंचल में भी छात्र हेतु के मध्य नजर शहडोल जिले के युवा अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

इन मुद्दों पर होगी बात
छात्रों ने विरोध प्रदर्शन की सूचना देते हुए बताया कि उनके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे पेपर लीक समेत देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में जिस प्रकार शांतिपूर्ण विरोध कर रहे युवाओं के ऊपर लाठी चार्ज कर बर्बरता की गई उसको लेकर भी शहडोल का जेंन जी कल सड़क पर उतर कर सरकार से सवाल करेगा साथ ही जिन युवाओं के ऊपर विरोध प्रदर्शन के दौरान एफआईआर और मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें वापस लेने की मांग भी रखी जाएगी ।
वही लगातार देश में 152 बार पेपर लीक की मुद्दे को लेकर प्रबलता से शहडोल का युवा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे को लेकर भी सरकार से मांग करेगा।
साथ ही पेपर लीक दौरान खत्म हुए छात्रों को सरकार से मुआवजे के तौर पर एक करोड़ की राशि दिलाई जाए यह मांग प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही जंतर मंतर में छात्र-छात्राओं के ऊपर बगैर वर्दी वाले जिन लोगों ने लाठी चार्ज किया उनकी पहचान की जाए और उन पर मुकदमे कायम किये जाएं। 

अधिक से अधिक संख्या में पूरे संभाग के युवाओं से पहुंचने की अपील 

वही रविवार को होने वाली शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में युवाओं के द्वारा पूरे संभाग के युवाओं से अधिक संख्या में इस प्रदर्शन में भाग लेने की अपील भी की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.