S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक...

शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में किया गया सम्मान

0 167

 

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में किया गया सम्मान

शहडोल (संजय गर्ग) । शासकीय हाई स्कूल जोधपुर के प्राचार्य, म प्र शिक्षक संघ शहडोल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण कुमार मिश्र ने अपने 40 वर्षों की गौरवशाली शैक्षिक सेवा काल पूर्ण कर सेवानिवृत हुए।
शासकीय हाई स्कूल जोधपुर में आयोजित भव्य विदाई समारोह में समारोह की शुरुआत संभागीय उपायुक्त जन जाति कार्य एवं अनु जा विकास शहडोल संभाग के  जे पी यादव  ने अपने उद्बोधन में अरुण मिश्र की सेवा काल को उत्कृष्टता के साथ रखते हुए कहा कि मिश्रा जी समय के पावंद एवं अनुशासन के साथ सेवा देते हुए अपने 40 वर्षों की सेवा पूरी की। संभागीय उपायुक्त ने अरुण मिश्रा के सेवा काल को कविता के माध्यम से व्यक्त किया।
सम्मान समारोह के मंच पर मंचासिन भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने प्राचार्य अरुण मिश्र बारे में बोलते हुए कहा कि मुझे गर्व जब होता है कि जब इस प्रकार के सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी अरुण मिश्र एक अनुशासित एवं कर्तव्य निष्ठ शिक्षक अपने आप को यथास्थान रखते हैं एवं किसी के प्रति कोई भेद भाव न रखते हुए शिक्षक पद की गरिमा कायम रखते हुए शिक्षक परिवार एवं समाज में स्थान बनाते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी ने प्राचार्य अरुण मिश्र को सेवाओं का उल्लेख करते हुए अपना पारिवारिक संबंध बताया।
अरुण मिश्र के सम्मान समारोह में सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा जी ने कहा कि आज के परिवेश में अरुण मिश्र ने अपने शिक्षकीय दायित्व का बखूबी निर्वहन किया है मेरा -अरुण का संबंध अटूट है मैं आपके लिए हमेशा परिवार के समान रहूंगा। कार्यक्रम को सहायक संचालक एवं कोंटमा प्राचार्य संजय पांडेय, बी ई ओ सोहागपुर एस पी एस चंदेल, गोहपारू बी ई ओ एवं के पांडेय, रघुराज विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बालेन्दु पांडेय, पूर्व नगर पालिका अधिकारी धनपुरी रवि करण त्रिपाठी, संकुल प्राचार्य डी सी शुक्ला , तीर्थ प्रसाद द्विवेदी, शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव महेंद्र त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष लाल जी तिवारी, शिक्षक संघ के सभी इकाइयों के पदाधिकारी, संकुल सिंहपुर के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं, गांव के गणमान्य लोग परिवार के सभी लोग, रिस्तेदार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में अरुण मिश्र के गुरू महाराज भी मंचासीन रहकर आशीर्वाद दिये । अरुण के बेटियों द्वारा अपने विचार एवं गीत गाए गये ।इसके पूर्व भजनों का कार्यक्रम भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय स्टाफ द्वारा सेवा निवृत्त हो रहे प्राचार्य अरुण मिश्र को शाल श्रीफल गिफ्ट भेंट किया गया। शिक्षकों का भारी समूह अरुण मिश्र को सम्मानित करने के लिए उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में शिक्षकों को यह कहते हुए सुना गया कि ऐसा भव्य विदाई समारोह नहीं देखा गया जैसा कार्यक्रम आज संपन्न हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.