S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य...

शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं तिरंगा यात्रा समेत निकली टैक्सी यूनियन की रैली

0 35

हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,

नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं तिरंगा यात्रा समेत निकली टैक्सी यूनियन की रैली 

शहडोल (निशांत गर्ग)। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में आजादी का राष्ट्रीय पर्व बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांधी चौक में स्थित श्री विराट कैब ओला उबर सर्विस के ऑफिस में नगर के नागरिकों एवं जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष तथा नगर पालिका अध्यक्ष समेत अन्य लोग भी वहां पर लगे पंडाल में मौजूद हुए।
जिसमें टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पियूष गर्ग के निर्देशन में तथा समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री जयप्रकाश नारायण गर्ग के तत्वाधान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई साथ ही टैक्सी यूनियन के संभागीय जिला एवं अन्य सदस्यों के द्वारा बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्र पर्व के उपलक्ष में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया जो कि गांधी चौक से होते हुए जय स्तंभ चौक तक पहुंची।
कार्यक्रम की शुरुआती दौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समिति के संरक्षक जयप्रकाश नारायण गर्ग के द्वारा नगर के गांधी चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया साथ ही तिरंगे झंडे को हाथ पर लेकर लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
किसके पश्चात विराट कैब के समक्ष आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल , वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र तिवारी , जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता , अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संचालक जय कृष्णा तिवारी , उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट सुभदीप खरे , शान उल्लाह खान मौजूद रहे।
आयोजित आमसभा में देश के लिए अपना सर्वोच्च निछावर करने वाले वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देकर उनका स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता जयप्रकाश नारायण गर्ग , टैक्सी यूनियन के प्रदेश कार्यवाहक पियूष गर्ग , संभागीय अध्यक्ष टैक्सी यूनियन के के मिश्रा , सहारा ट्रेवल्स के संचालक गोपाल शर्मा , विंध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री पंडित शंभूनाथ शुक्ल के प्रपौत्र आशुतोष शुक्ल समेत शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.