S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी...

शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

0 234

विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

जैतपुर । । पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  जायसिंह मरावी  द्वारा आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जैतपुर का आकस्मिक भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर सीधे संवाद किया।

 मरावी  ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेलकूद, भोजन, छात्रावास व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं आत्मविश्वास के साथ पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।

विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन एवं उत्साह देखकर श्री मरावी जी काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली गई। विधायक  मरावी  ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के आकस्मिक भ्रमण से विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा और उन्हें जनप्रतिनिधि से सीधे संवाद करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.