शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के तहत हाई स्कूल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम ,
जन विश्वास अभियान के तहत हाई स्कूल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
शहडोल। जिले में जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर पथ जायसवाल के निर्देशन में अधिकारियों की सक्रियता लगातार फील्ड पर जारी है इसी क्रम में जिले के जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिंन्हा एवं गोहपारु ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित कुमार पांडे ने हाई स्कूल कर्री का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय के प्राचार्य बनवीर सिंह जुगदेव से विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की साथ ही विद्यालय में स्मार्ट रूम का भी निरीक्षण किया।
विद्यालय के प्राचार्य ने अधिकारियों को विद्यालय में प्रयोगशाला कक्षा बनवाने के लिए भी आग्रह किया।
*कार्य के प्रति निष्ठा से विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम*
शासकीय हाई स्कूल कर्री में प्राचार्य एवं विद्यालय के स्टाफ के कार्य के प्रति निष्ठा से लगातार 3 वर्षों से हाई स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है एकीकृत विद्यालय में लगातार शिक्षा का स्तर अच्छा होता जा रहा है जिसने शासकीय स्कूल में अच्छी शिक्षा प्रदान करने को लेकर जो प्रश्न चिन्ह लगाया जाता है उसे पर कई हद तक विराम लगाया गया।
वहीं अधिकारियों ने भी निरीक्षण के दौरान विद्यालय के रखरखाव एवं अन्य जरूरी शैक्षणिक समग्र की उपलब्धता को देखकर विद्यालय की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से सहायक आनंद सिंन्हा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित पांडे विकासखंड समन्वयक लक्ष्मीकांत द्विवेदी बीएसी विजय सिंह विद्यालय के प्राचार्य बनवीर सिंह उपस्थित रहे।
