शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5 लाख की लागत , देख रहे हो …… विनोद भ्रष्टाचार का मायाजाल तो क्या ???? शासकीय भवन में खप रहा चोरी का माल
स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,
एक करोड़ 5 लाख की लागत , देख रहे हो …… विनोद भ्रष्टाचार का मायाजाल तो क्या ???? शासकीय भवन में खप रहा चोरी का माल
शहडोल (निशांत संजय गर्ग)।प्रदेश के अरबों के फंड से करोड़ों निकालकर शहडोल जिले में भारी भरकम निर्माण कार्य चलते हैं।
लेकिन इन निर्माण कार्यों में क्या सचमुच पूरी ईमानदारी के साथ ठेकेदार काम करते हैं यह सवाल लगातार बना हुआ है।
सूत्रों के आधार पर और जन चर्चाओं अनुसार एक मामला शहडोल जिले के बुढार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम भाटिया में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का नया भवन बन रहा है।
भवन लगभग कंप्लीट हो गया है लेकिन अब तक फर्स्ट फ्लोर का छत नहीं बना है।
वही निर्माण स्थल में किसी भी प्रकार का कोई सूचना पटल नहीं लगा है।
सवाल यह है कि बगैर सूचना पटल के करोड़ों के लागत से बन रहा है शासकीय भवन में जो पदार्थ गिराया गया है जैसे रेत क्या उनकी क्वालिटी चेक की गई है और साथ ही जो रेत शासकीय भवन में खपाई जा रही है वह पूर्णता अवैध है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जिले में अब तक रेत का टेंडर नहीं हुआ है और बगैर टेंडर के करोड़ों रुपए की लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
जिसमें अब तक लगभग अनुमानित 50 हाईवे से भी ज्यादा रेत लग चुकी है लेकिन जो रेत लगी है क्या वह वैध ।
या नहीं यह सवाल बना हुआ है।
क्योंकि बिना रेत के टेंडर के इतने बड़े पैमाने में रेत उपलब्ध होना और फिर उपलब्धता के बाद शासकीय भवन में उसका उपयोग होना अपने आप में कई कहानी बयां कर रहा है।
या यू कहे कि जैतपुर क्षेत्र के अवैध रेत माफिया के लिए यह भवन निर्माण सीधा-सीधा सोने का खान बना हुआ है।
गुणवत्ता मानकों की जांच की मांग
वहीं दूसरी और यह भी जानकारियां लग रही हैं कि यह पूरा काम राज्य शिक्षा केंद्र के मद से चल रहा है। जिसका टेंडर किसी विनोद नामक ठेकेदार ने लिया हुआ है। और उसकी देखरेख शहडोल का पीआयू विभाग कर रहा है।
हालांकि रेत ही नहीं बल्कि करोड़ों की लागत से बना रहे हैं इस भवन में गुणवत्ता मानकों की भी अनदेखी करने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है।
बरहाल यह पूरा मामला काफी बड़ा है जिसमें बड़े भ्रष्टाचार की बु आ रही है जांच पड़ताल जारी है जल्दी बड़ा खुलासा किया जाएगा।

