ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, कजलियां पर्व पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा
जयसिंहनगर। ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 26 अगस्त 2026 को समाज के अध्यक्ष सनत पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजजनों ने आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने तथा समाज के उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में आगामी 29 अगस्त 2026 को खुजलू-कजलियां पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि दोपहर 2 बजे वार्ड क्रमांक 07 स्थित दुर्गा मंदिर से डीजे के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
इसके पश्चात समय दोपहर 03बजे रथ यात्रा बंधा बाजार होते हुए जनता सागर बांध पहुंचेगी, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ कजलियां का विसर्जन/प्रवाह किया जाएगा। समाजजनों ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे दोपहर 2 बजे दुर्गा मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनें और इस पारंपरिक एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
बैठक में शारदा प्रसाद द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, संपत मिश्रा, रामनारायण पांडेय, दिनेश पयासी,रावेंद्र शर्मा,नीरज शर्मा, ओमप्रकाश शुक्ला,अनुपम द्विवेदी, सी यल तिवारी मनोज द्विवेदी, बिहारी लाल पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, श्रीनिवास त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकता, गरिमा एवं सामाजिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / जयसिंहनगर : ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न, कजलियां पर्व पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई...
शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5...
शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर...
शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ...
पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र
शहडोल : विधायक जयसिंह ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण
शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,...
रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा...
शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न...
