S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां... शहडोल : मौलाना आजाद स्कूल में आज होगा महा रक्तदान शिविर 786 यूनिट का रहेगा लक्ष्य संयुक्त मुस्लिम सम... शहडोल : माटी से जुड़ी परंपरा, रिश्तों में घुला अपनापन , कजलियां की हरियाली में महका भाई-बहन का स्नेह

शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जलभराव से दुकानदार परेशान

0 121

कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जलभराव से दुकानदार परेशान

जैतपुर संवाददाता। कलेक्टर के संभावित दौरे की खबर के बाद स्थानीय प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। वहीं मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में बारिश का पानी भर जाने से दुकानदारों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धाम प्रांगण में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई स्थानों पर जमा हो गया है। इससे दुकानदारों को अपनी दुकानें संचालित करने में दिक्कत हो रही है, वहीं श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धाम परिसर की व्यवस्था और विकास कार्य को लेकर जिम्मेदारी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यदि प्रांगण मंदिर/धाम ट्रस्ट के अधीन है तो कार्य की जिम्मेदारी किसकी है और यदि ग्राम पंचायत द्वारा कार्य कराया जा रहा है तो पंचायत द्वारा धाम परिसर में कार्य किस आधार पर कराया जा रहा है—यह सवाल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि कलेक्टर के दौरे से पहले प्रांगण में जमा पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए तथा जिम्मेदार विभाग द्वारा स्थायी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अब देखना यह है कि कलेक्टर के संभावित दौरे से पहले प्रशासन इस समस्या का समाधान करता है या फिर जलभराव की समस्या जस की तस बनी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.