S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई... शहडोल: उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं अपितु संस्कार और सनातन संस्कृति को बढ़ाने का संकल्प , सेवा और समर्प... शहडोल/ जैतपुर : कलेक्टर के संभावित दौरे से स्थानीय स्तर पर हड़कंप, मां सिंहवाहिनी धाम प्रांगण में जल... शहडोल : पीड़ित ने खाकी पर लगाया घूसखोरी और राजीनामे के दबाव का आरोप जनसुनवाई में कलेक्टर से लगी न्य... जयसिंहनगर / शहडोल : टपकती छत और जर्जर बिल्डिंग से त्रस्त विद्यालय का स्टाफ , नौनिहालों की शिक्षा व्य... शहडोल : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर एक डरी हुई सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है- अजय अ... शहडोल : रातों-रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई तस्वीरें व वीडियो ,बाघ की हलचल ले मचाई क्षेत्र में द... शहडोल : राखी की डोर में बंधी खुशियों कि सौगात, धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ,  बहनों ने बां...

शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-चौराहों पर सजे गणेश प्रतिमा के स्टॉल

0 25

जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,
विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-चौराहों पर सजे गणेश प्रतिमा के स्टॉल 

शहडोल। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गजानन अपने भक्तों के घरों और विभिन्न गणेश पंडालों में विराजमान होने जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, जिसके चलते शहर में पर्व की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं के स्टॉल सज गए हैं।
शहडोल नगर के गांधी चौक से लेकर जय स्तंभ चौक और भूसा तिराहा तक बाजार में गणेश उत्सव की अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। कहीं छोटी तो कहीं विशाल प्रतिमाएं लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। भगवान गणेश की विभिन्न मुद्राओं और आकर्षक स्वरूपों में तैयार की गई प्रतिमाओं को देखने और पसंद करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ स्टॉलों पर पहुंच रही है।
वहीं घरों में बप्पा को विराजमान करने वाले श्रद्धालु भी गणेश चतुर्थी की तैयारियों में जुट गए हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमा का चयन करने के साथ ही पूजा सामग्री, सजावट और स्थापना स्थल को लेकर भी तैयारियां कर रहे हैं। बच्चों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मूर्तिकारों के व्यापार में आई तेजी

गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही मूर्तिकारों के कारोबार में भी तेजी देखने को मिल रही है। नगर में जगह-जगह लगाए गए प्रतिमा स्टॉलों पर श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। मूर्तिकारों द्वारा अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार बप्पा की प्रतिमा घर ले जा सकें।
मूर्तिकारों का कहना है कि इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में अच्छा उत्साह है। पर्व के कई दिन पहले से ही लोग प्रतिमाओं की बुकिंग करा रहे हैं। जैसे-जैसे गणेश चतुर्थी का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ती जा रही है। अंतिम दिनों में खरीदारी और अधिक बढ़ने की उम्मीद मूर्तिकारों द्वारा जताई जा रही है।

*सजावट और पूजन सामग्री की भी बढ़ी मांग*

गणेश प्रतिमाओं के साथ ही गणेश उत्सव में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। रंग-बिरंगी झालर, फूल-माला, सजावटी सामग्री, पूजन सामग्री सहित अन्य सामान बाजार में उपलब्ध है। गणेश पंडालों में बप्पा की स्थापना करने वाले समितियों के सदस्य भी सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

घरों से लेकर पंडालों तक गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया

गणेश चतुर्थी के दिन विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की जाएगी। इसके बाद पूरे नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजेंगे। घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे। गणेश उत्सव को लेकर नगरवासियों में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। बाजार की बढ़ती रौनक यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में शहडोल पूरी तरह गणेशोत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.