S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान  शहडोल : वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन 30 सितंबर को शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान 

0 5

जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान 

शहडोल/जयसिंहनगर ।  केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतवर्ष के सभी राज्यों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर भारतीयों में छिपे भारतीय हुनर एवं कला को सम्मान एवं नई दिशा देने का स्वर्णिम पहल किया जा रहा है। 

सेवा संकल्प अभियान के इसी तारतम्य में शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनशील छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा के प्रति रूझान बनाए रखने का अनोखा पहल चित्रकला प्रतियोगिता के रूप में किया गया है, इसी अवसर पर हायर सेकेण्डरी स्कूल रघुराज क्र. 2 शहडोल शैक्षणिक संस्थान में दिनाँक 26 सितम्बर,2026 को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम चित्रकला प्रतियोगिता में संकुल जयसिंहनगर अंतर्गत माडल स्कूल चंदेला की कक्षा 8 की छात्रा मोनिका यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर समूचे जयसिंहनगर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 

इस गौरवान्वित क्षण में विद्यालय के शिक्षक संस्था प्रमुख दुर्गा गौतम, अन्य शिक्षक अमृतलाल तिवारी, अजय कुमार तिवारी, अतिथि शिक्षक राजकुमार यादव, दिव्या द्विवेदी एवं नगर व ग्रामीण अंचल के वरिष्ठ जनों, जनप्रतिनिधियों ने छात्रा मोनिका यादव को शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.