S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

Twitter के लिए नए लीडर की तलाश में एलन मस्क, कर्मचारियों को फिर सुनाया यह नया फरमान

0 635

एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) के कर्मचारियों को कंपनी का हिस्सा बने रहने के लिए आज शाम तक का समय दिया है। ट्विटर के नए मालिक ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में लिखा कि कर्मचारियों को एक सफल ट्विटर 2.0 बनाने के लिए बहुत परिश्रमी होने की आवश्यकता होगी। साथ ही सफलता के लिए लंबे समय तक उच्च क्षमता दिखानी होगी। वहीं मस्क ने अब ट्विटर के लिए नया लीडर तलाशने का फैसला किया है।

मस्क ने कहा कि ट्विटर अधिकतर इंजीनियरिंग आधारित चलेगा और टीम के ज्यादातर कर्मचारी ‘कोडिंग’ करने वाले होंगे। अरबपति उद्योगपति ने ट्विटर को अक्तूबर के अंत में 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। वह अब अनुबंध वाले कुछ कर्मचारियों को भी निकालने की योजना बना रहे हैं। मस्क ने ईमेल में कर्मचारियों से पूछा है कि वे ‘नए ट्विटर’ का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी कंपनी का हिस्सा बने रहना चाहते हैं तो ईमेल में दिए गए लिंक पर ‘हां’ के रूप में क्लिक करें। ईमेल के अनुसार, उन्होंने कर्मचारियों को लिंक का जवाब देने के लिए गुरुवार शाम 5 बजे तक का समय है। जो कर्मचारी उस समय तक जवाब नहीं देंगे, उन्हें नौकरी समाप्ति का तीन महीने का नोटिस दिया जाएगा। मस्क ने लिखा, ‘‘आप जो भी निर्णय लेते हैं, ट्विटर को सफल बनाने के आपके प्रयासों का धन्यवाद।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.