S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल: शिवालय शिशु गृह के अक्षय को फिनलैंड के निवासी ने लिया गोद

0 151

 

शहडोल (संजय गर्ग)। अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिला मुख्यालय में स्थित शिवालय शिशु गृह में फिनलैंड के हिलसिंकी शहर की निवासी ईवा हेलेना पुर्तो को शिवालय शिशु गृह में पल रहे अक्षय को सौंपा। 

 14 माह से शिशु गृह में हो रहा था पालन 

गौरतलब है कि 14 माह पहले अक्षय को शिवालय शिशु गृह में लाया गया था तथा शिवालय शिव शिशु गृह में उसका पालन पोषण किया जा रहा था। जिसके पश्चात जिला प्रशासन को केंद्रीय दत्तक गृहण संसाधन प्राधिकरण नई दिल्ली से आए एनओसी के अनुसार फिनलैंड निवासी ईवा हेलेना पुर्तो अक्षय को गोद लेना चाहती हैं।

 फिनलैंड में होगी अक्षय की परवरिश 

 जिस पर अपर कलेक्टर न्यायालय से 21 दिसंबर 2022 को केंद्रीय दत्तक गृहण संसाधन प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश परिपालन में नियमानुसार कार्यवाही पश्चात ईवा हेलेना पुर्तो को अक्षय को सौंपे जाने हेतु आदेशित किया गया।

 अपर कलेक्टर ने की हेलेना पुर्तो से चर्चा

इस दौरान अपर कलेक्टर ने ईवा हेलेना पुर्तो से चर्चा करते हुए पूछा कि आप अक्षय को क्यों गोद लेना चाहती हैं, जिस पर उन्होंने बताया कि वह शादी नहीं की है तथा वह शादी नहीं करना चाहती हैं, इस कारण वह बच्चे को गोद ले रही हैं। उन्होंने अपर कलेक्टर को बताया कि वह फिनलैंड के मूवी कंटेन तथा डायरेक्टर हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर ने अक्षय के पालन पोषण संबंधी जानकारी। भी प्राप्त की, जिस पर उन्होंने अपर कलेक्टर को विधिवत अक्षय के पालन-पोषण के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ आए फिनलैंड निवासी लाइकोनिंन से भी अपर कलेक्टर ने चर्चा की। 

इस दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग अखिलेश मिश्रा, अध्यक्ष सद्गुरु मिशन अनीता गुप्ता, सचिव सद्गुरु मिशन संतोष शुक्ला, अधीक्षक शिशु शिवालय गृह बृजेंद्र दुबे सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.