S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल: आखिर क्यों पार्टी के व्यक्ति ने किया पार्टी की निंदा , मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता को विकास यात्रा में क्या बताएगी भाजपा- शैलेंद्र

0 279

 

शहडोल (संजय गर्ग) । बता दें कि 5 फरवरी से विकास यात्रा का प्रारंभ जिले में होने वाला है जिसके चलते प्रशासनिक स्तर एवं पार्टी स्तर पर सभी तैयारियां हो चुकी है इसी बीच भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव का बड़ा बयान सामने आया है। इनके द्वारा भाजपा की विकास यात्रा को राहुल गांधी की भारत जोड़े यात्रा की महज एक नकल बताएं।
इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि।
मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। भले ही आज जनता के सामने कोई विकल्प नहीं है लेकिन इसके ये मायने बिलकुल नहीं हैं की सब कुछ ठीक है।
भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी श्री श्रीवास्तव के द्वारा जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए तीखे सवाल उन्होंने जनप्रतिनिधियों से किए हैं। उन्होंने कहा है कि
नगरपरिषद बकहो और नगरपलिका धनपुरी के भर्ती घोटाले को लेकर क्या क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के पास कोई जवाब है ? क्या वे बता सकते हैं कि जब बेरोजगारों के हक पर डाका डाला जा रहा था तब वे कहां थे ? भले ही आज उनसे ये सवाल पूछने की हिम्मत आज के युवा में नहीं है पर इसका ये मतलब कतई नहीं है कि सब कुछ ठीक है।
भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता क्यों है दुखी
पार्टी के अंदर भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, चाटुकारिता और चापलूसी से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता दुखी हैं, ये अलग बात है कि आज उनका दर्द सुनने और समझने वाला ऊपर से नीचे तक कोई नहीं है पर इसका भी ये मतलब कतई नहीं है कि पार्टी के अंदर सब ठीक है।
इसलिए उन्हे नही लगता है कि विकास यात्रा में जनता को बताने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों के पास नया कुछ है, वे सिर्फ सरकार की योजनाएं गिनाने आ रहे हैं।
इसलिए उनकी नज़रों में भाजपा की विकास यात्रा नकल से ज्यादा और कुछ नहीं है।
बरहाल पूर्व मीडिया प्रभारी के इस बयान से एक बात तो समझ में आ रही है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। एवं भाजपा की विकास यात्रा जिले के अंदर केवल और केवल वोट बैंक साधने की राजनीति के सिवाय और कुछ भी नहीं है।
ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब जिला पार्टी के अंदर ही घर के लोगों में फूट है तो कैसे यह एकजुट होकर विकास यात्रा को सफल बना पाएंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.