S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर जीता चुनाव ,दस्तावेज ही खोल सकते हैं राज

0 361

शहडोल (संजय गर्ग)। 

इंट्रो
यूं तो आए दिन फर्जी प्रमाण पत्रों के मामले उजागर होते रहते हैं।
आजकल लोग फर्जी पत्रों के माध्यम से बड़ी ही आसानी से शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंक देते हैं।
इस प्रकार के बढ़ते प्रकरणों को देखने में ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं प्रशासन भी इस पर रोक लगाने पर नाकाम है। 

 

यह है मामला
मामला वार्ड क्रमांक 6 जयसिंहनगर की जिला पंचायत शहडोल की सदस्य अंजू रैदास गौतम पिता राजेंद्र गौतम का है।
जो कि शहडोल जिले में जिला पंचायत वार्ड नंबर 6 से निर्वाचित अंजू रैदास गौतम अनुसूचित जाति वर्ग से इनके द्वारा वर्ष 2022 में चुनाव लड़ा गया जिसमें इनकी विजय हुई।
जोकि इनका जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर देहात क्षेत्र में एक गरीब अनुसूचित जाति के परिवार में हुआ और इनकी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के कानपुर में ही हुई।
अनुसूचित वर्ग के आधार पर कक्षा दसवीं तक की शिक्षा इन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य में ही प्राप्त की।
एवं बाकी की शिक्षा मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में प्राप्त की। 

 

सवालों के घेरे में राजस्व विभाग 

जोकि अंजू रैदास गौतम का मूल जन्म स्थान उत्तर प्रदेश है। इनके द्वारा मूल जन्म स्थान को छुपाकर असत्य शपथ पत्र के आधार पर राजस्व सोहागपुर से अनुसूचित वर्ग का जाति प्रमाण पत्र बनवाया है, और जिला निर्वाचन शाखा में कलेक्टर के समक्ष चुनाव लड़ा ।
जबकि वर्ष 1950 के पूर्व मूल निवासी मध्य प्रदेश राज्य के भीतर के नहीं।
ऐसे में दूसरे राज्य का व्यक्ति अन्य राज्य में जाकर आरक्षण का लाभ कैसे ले सकता है। ऐसे में उनका जाति प्रमाण पत्र पूरी तरीके से संदेहास्पद श्रेणी में आता है। और यह सब तभी हो सकता है । जब राजस्व विभाग अपनी कुंभकरणी निद्रा में हो । 

 

उच्च स्तरीय जांच होगा खुलासा
अंजू रैदास गौतम जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 6 जयसिंहनगर शहडोल की संदेहास्पद जाति प्रमाण पत्र की जांच आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग भोपाल के निगरानी में प्रस्तावित है। यदि जांच में यह अपनी जाति सिद्ध नहीं कर पाती है तो इनकी निर्वाचन जिला पंचायत सदस्य शून्य घोषित हो जाएगी। 

 

इनका कहना

यदि ऐसा है तो कोर्ट जाएं केस करें एफ आई आर दर्ज करवाएं एवं कार्यवाही करवाएं।
हम भी न्यूज़ वर्ल्ड चैनल में काम करते थे आप लोगों के बीच से ही गए हैं

अंजू रैदास गौतम
सदस्य जिला पंचायत शहडोल
वार्ड नंबर 6 जयसिंहनगर

Leave A Reply

Your email address will not be published.