S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन...

शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला 

0 164

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला 

शहडोल।भाजपा सरकार के दबाव में सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा अंबेडकर चौक में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष ने किया। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। बहन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को चुनाव लड़ने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार देता है, लेकिन भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के विरुद्ध सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जनता को इस सच्चाई से अवगत कराएगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को समाप्त करने की कोशिशें देश के लिए घातक हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर लोकतंत्र बचाने और संविधान की रक्षा करने के नारे लगाए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय, दमन और तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति एवं निर्वाचन आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की लोकतंत्र विरोधी कार्रवाइयां जारी रहीं तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी।

उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, पार्षदगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.