S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: राजनीतिक वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए सनातन धर्म की मानस पुस्तक राम चरित्र मानस पर अपमानजनक कार्यवाही से रुष्ट भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ,जिला इकाई ने महामहिम के नाम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

0 312

राजनीतिक वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए सनातन धर्म की मानस पुस्तक राम चरित्र मानस पर अपमानजनक कार्यवाही से रुष्ट भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद

जिला इकाई ने महामहिम के नाम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

शहडोल (संजय गर्ग) । अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शहडोल के सदस्यों ने हिंदू सनातन धर्म की पवित्र मानस पुस्तक के अपमानजनक कार्यवाही पर रोष प्रकट करते हुए ।
महामहिम राष्ट्रपति के नाम कमिश्नर शहडोल को ज्ञापन सौंपा है।

धार्मिक आस्था के नाम पर समाज पर फैला रहे नफरत

ज्ञापन में कहा गया है गत कुछ दिनों से मात्र राजनीतिक वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए सुनियोजित तरीके से अनावश्यक समाज में वैमनस्यता पैदा करने के उद्देश्य से हमारी गौरवशाली हिंदू सनातन धर्म की धार्मिक आस्था वाली मानस पुस्तक रामचरितमानस के विरुद्ध उसके कतिपय अंश भाग को समाज में नफरत फैलाने के उद्देश्य से इस पुस्तक के सारांश भाव को नष्ट किया जा रहा है।

तोड़ा जा रहा सामाजिक समरसता का प्रवाह

तथापि वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए पुस्तक के साथ अपमानजनक दृष्टांत प्रस्तुत किए जाते हैं, जिससे वर्षों बरस से पथ प्रदर्शक यह पुस्तक का मूल भाव सामाजिक समरसता का प्रवाह को तोड़ा जा रहा है तथा वैमनस्यता और नफरत को बढ़ाकर प्रस्तुत किया जा रहा है ।
जो हमारी धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को आहत करता है ।

नफरत फैलाने वालों पर हो कड़ी कार्यवाही
ब्राह्मण एकता परिषद ने कहा माननीय न्यायपालिका ने भी समय-समय पर नफरत फैलाने वाली भाषा पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अस्तु उचित विहित तरीके से हिंदू सनातन धर्म की आस्था वाली पुस्तक रामचरितमानस का नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

इनकी रही उपस्थिति

ज्ञापन प्रस्तुत करने वालों में ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ गर्ग जिला संयोजक पंडित प्रकाश तिवारी संभागीय संयोजक डॉ जे के तिवारी और सदस्य गण राम मिलन शर्मा, रमाकांत मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित दया शंकर शुक्ला महेंद्र शुक्ला सुशील कुमार शर्मा अजय शर्मा सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.