S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील

उमरिया : उमरिया के पत्रकारों ने बाढ़ाया बाबा साहब का मान

0 202

उमरिया के पत्रकारों ने बाढ़ाया बाबा साहब का मान

उमरिया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जो कि भारतीय स्टेट बैंक के बगल में लगी हुई है विगत कुछ महीने पहले किसी कारणवश संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चश्मा टूट गया था।
जिसे लेकर लगातार सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों द्वारा प्रशासन से मांग की जा रही थी।
अंबेडकर का चश्मा टूट गया है तो दूसरा चश्मा जल्द से जल्द अंबेडकर की प्रतिमा को पहना जाए लेकिन किसी कारणवश अभी तक यह संभव नहीं हो सका जिसे लेकर पत्रकार एवं समाजसेवी अनुज सेन पत्रकार हेमंत बर्मन आज अपनी इच्छा से संविधान निर्माता डा. भीमराव आम्बेडकर, के आदर्शों से प्रेरित महापुरुषों के बलिदानों को याद कर बाबा भीमराव अंबेडकर का चश्मा टूट गया था उसकी जगह नया चश्मा बनवाकर स्वयं अपने हाथों से पहनाया गया।

सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध चलाया अभियान

पत्रकार अनुज सेन ने बताया डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। ऐसे महान पुरुष का चश्मा बनवाने का अवसर हमें मिला यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है पत्रकार हेमंत बर्मन ने बताया कि लगातार जिस तरीके से बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा बनवाने के लिए सामाजिक लोग प्रशासन से मांग कर रहे थे और प्रशासन द्वारा अभी तब चश्मा नहीं पहनाया गया कहीं ना कहीं जब हम न्यूज़ कवरेज करने जाते हैं तो हमें ऐसा लगता था कि कहीं ना कहीं हम कमजोर हैं जो प्रशासन से लगातार मांग कर रहे हैं हर चीज प्रशासन पर नहीं छोड़नी चाहिए अपने महापुरुषों के प्रति खुद भी जागरूक होना चाहिए यही वजह थी जब हमने अपने साथी अनुज सेन और अजेस चौधरी से बात की और कहा कि हम अपनी तरफ से बाबा साहब अंबेडकर जी को चश्मा पहनाना चाहते हैं तो सभी ने हमारा साथ दिया और सामाजिक क्षेत्र मैं कार्य कर रहे सभी जनों का सहयोग मिला और आज हमने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर चश्मा पहनाया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी बाला सिंह टेकाम,अजेश चौधरी, प्रीतम कोल,जयराम चौधरी, लालाराम सूर्यवंशी,रामनरेश प्रजापति, रमेश कुमार साकेत, अंकित बर्मन,मनोज नापित, सागर बर्मन, अमन कुशवाहा, हिमांशु बर्मन,पत्रकार गोपाल तिवारी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.