S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण 

जयसिंहनगर: सत्ता के गलियारों में अधिकारियों की लगाती बोली, दलाल नेता तय करता अधिकारियों का रेट ऑडियो हुआ वायरल

0 982

सत्ता के गलियारों में अधिकारियों की लगाती बोली , दलाल नेता तय करता अधिकारियों का रेट ऑडियो हुआ वायरल 

 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)  । वर्तमान परिवेश में राजनीति के हालात सत्ता के गलियारों में लगी हुई दुकान की तरह है जहां पर हर अलग-अलग कामों के लिए रेट फिक्स होता है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पर बैठे हुए पार्टी हाई कमान हर वक्त सुशासन व भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है। लेकिन इसका परिचालन किस प्रकार से निचले स्तर पर आदिवासी इलाकों में हो रहा है यह ऑडियो इस बात का प्रमाण है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

जयसिंहनगर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता से जुडा एक ऑडियो क्षेत्र मे वायरल हो रहा है l हालांकि उक्त ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते किन्तु सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑडियो मे आवाज़ भाजपा शहडोल के संगठन चुनाव मे जयसिंहनगर क्षेत्र से जिलाध्यक्ष की दावेदारी कर रहे नेता की प्रतीत हो रही है l
उक्त ऑडियो मे एसडीएम से काम कराने के एवज मे पैसे के लेनदेन का स्पस्ट मामला प्रतीत हो रहा है l जहाँ कथित तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष के दावेदार भाजपा नेता से राम राज नाम का व्यक्ति अपना काम ना होने के कारण पैसे वापस मांगता सुनाई देता है जिसपर भाजपा नेता झल्लाते हुए दीपेंद्र से पैसे वापस लेने की बात कहते है l यही नहीं ऑडियो मे भाजपा नेता स्पस्ट रूप से यह स्वीकार कर रहे है की पूर्व मे भी पैसों के दम पर एसडी एम से इन्होने कई कार्य कराये है किन्तु रामराज की हल्के पन से छुब्ध भाजपा नेता इस बार राम राज से नाराज होकर दलाली के नियमों के विपरीत पैसे के लेन देन के बाद भी काम कराने मे अक्षम है l

  1. सूत्रों की माने तो वर्तमान मे भाजपा के संगठन चुनाव मे भाईसाहब ने महज कुछ रुपयों मे कई मंडल अध्यक्ष के दावेदारों को अध्यक्ष की दौड़ मे दौड़ाकर रखा है l
Leave A Reply

Your email address will not be published.