S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

जयसिंहनगर : श्रृंखला -2 बराछ पंचायत के खजाने को खाली करते सचिव – सरपंच , जिम्मेदारों ने मूंदी आंख कागजों में ही खप गए 7.50 लाख

0 578

श्रृंखला -2

बराछ पंचायत के खजाने को खाली करते सचिव – सरपंच , जिम्मेदारों ने मूंदी आंख कागजों में ही खप गए 7.50 लाख 

जयसिंहनगर । (संजय गर्ग) जिस प्रकार लकड़ी में लगी दीमक लकड़ी को खोखला कर देती है ठीक उसी प्रकार विकास के नाम पर शासन द्वारा प्रदत्त राशि पर सेंध मारी कर ग्रामीण अंचलों के विकास को कागजों में दुरुस्त कर भौतिक रूप से ग्राम के विकास एवं गांव के लोगों के विकास को दीमक की तरह खोखला करने का काम पंचायत स्तर पर पंचायत के जिम्मेदार कर रहे हैं।
जिस पर ना तो संबंधित विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही जिले में बैठे सक्षम जिम्मेदार कोई ठोस कदम उठा रहे हैं।
जिसका नतीजा यह है कि लगातार विकास कार्यों के नाम पर दिन-ब-दिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। 

कागजों में ही तैयार हुई सीसी रोड

जिले के जयसिंहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बराछ में पंचायत स्तर पर वर्तमान सचिव रामकिशोर पटेल पूर्व सरपंच विमला कोल के कार्यकाल में वित्तीय वर्ष 2020-21 में आंगनबाड़ी केंद्र पटेल टोला से लेकर रामराज पटेल के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 7 लाख 44 हजार की शासकीय राशि 30 सितंबर 2020 को स्वीकृत होती है।
जिस पर 12 अक्टूबर 2020 को सीसी रोड का निर्माण कागजों में शुरू हो जाता है।
जबकि वास्तविकता कुछ और ही है प्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार का कोई भी सीसी रोड का निर्माण कार्य आंगनबाड़ी पटेल टोला से रामराज पटेल के घर तक नहीं किया गया है। जिसकी शिकायत 3 दिसंबर 2024 को जिला पंचायत कार्यालय में की गई है।

कोरमपूर्ति के लिए जांच टीम

पंचायत स्तर पर निर्माण कार्य की जांच के लिए टीम गठित कर जांच के नाम पर कोरम पूर्ति की जाती है जिस पर भी प्रशासन ध्यान नहीं देता।
पर सवाल यह उठता है कि जब निर्माण कार्य हुआ ही नहीं तो जांच किस चीज की जाएगी।
इतना ही नहीं मजे की बात तो यह भी है कि अब तक उल्लिखित ग्राम पंचायत में जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं वह सिर्फ कागजों में ही है जिससे स्थल का निरीक्षण अब तक जांच जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया गया है। ऐसा शिकायतकर्ता का कहना है। 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.