S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मेले का अधिकारियों ने किया का निरीक्षण प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ाने हेतु एफ एल एन मेले का हुआ आयोजन 

0 609

बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मेले का अधिकारियों ने किया का निरीक्षण

प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ाने हेतु एफ एल एन मेले का हुआ आयोजन 

शहडोल संजय गर्ग। 11 जनवरी 2025 को सीईओ जिला पंचायत के द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफ एल एन) मेला का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जमुई, सोहगपुर का दौरा किया। 

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 1-2 के बच्चों के साथ इस मेले का आयोजन किया गया।मेले में विभिन्न गतिविधियों के स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया गया। इसमें पंजीयन, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी और बच्चों का कोना शामिल था।

दौरे के दौरान सीईओ ने बच्चों के साथ मेले का आनंद लिया और हर स्टॉल पर जाकर पूरी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने सभी गतिविधियाँ करवाई और एफ एल एन रिपोर्ट कार्ड भी भरवाया। सीईओ ने अभिभावकों से बातचीत की तथा बच्चों के साथ खेल गतिविधियाँ कराईं।

इस अवसर पर एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जमुई में सीईओ जिला पंचायत आईएएस अंजलि आर के साथ डीपीसी अमरनाथ सिंह और निपुण प्रोफेशनल शीतल चौरे भी उपस्थित थे।

सीईओ जिला पंचायत ने मेले के आयोजन की प्रशंसा की और बच्चों के साथ लगातार शैक्षिक गतिविधियाँ करवाने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल में एक भयमुक्त वातावरण बनाए रखने का प्रयास करने पर भी बल दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.