S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे... उमरिया : आंगनबाड़ियों के नौनिहालों की प्यास पर जिम्मेदारों की चुप्पी, करकेली, मानपुर और पाली में... शहडोल : मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की विशेष बैठक संपन्न, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्च... शहडोल : उच्च न्यायालय के आदेशों की उड़ी धज्जियां प्राचार्य पर लगे अनुकंपा प्रभावित करने के आरोप , जी... शहडोल : बार-बार सड़कों पर छात्र, अफसरशाही और कागजी खुराफात, बजट के खजाने पर लूट की बरसात??? ! , ... शहडोल : राजघाट पर सत्याग्रह देश के सियासतदानों पर मंडराता कुर्सी का भय , राहुल के बयान से सियासी... शहडोल : स्वर्गीय राजाराम अवस्थी  की द्वितीय पुण्यतिथि पर होगा भंडारे का आयोजन

शहडोल : देश में शांतिभंग के साथ विप्लव पैदा करके गृहयुद्ध भड़काना देश के लिए खतरा: जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ, ब्राह्मण जाति पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले फिल्म निर्देशक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

0 290

देश में शांतिभंग के साथ विप्लव पैदा करके गृहयुद्ध भड़काना देश के लिए खतरा: जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ,

 ब्राह्मण जाति पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले फिल्म निर्देशक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

 शहडोल (संजय गर्ग) ।  समस्त ब्राह्मण जाति के हित में समय-समय पर अपनी बातों को प्रमुखता से समाज में रखने वाला अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने एक बार फिर एक जटिल मुद्दे का विरोध किया।

इस बार मामला फिल्म  जगत के जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप पिता प्रकाश कश्यप से जुड़ा हुआ है जिन्होंने 25 अप्रैल 2025 को अपने इंस्टाग्राम आईडी से सोशल मीडिया हैंडल पर ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की ( उन्होंने लिखा कि आई विल यूरिनेट ब्राह्मण एनी प्रॉब्लम) जिससे समस्त ब्राह्मण जाति काफी आघात हुई है एवं फिल्म निर्देशक समेत उनके समस्त स्टाफ पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

 ऐसा है पूरा मामला 

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शहडोल के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ गर्ग पुत्र स्व. भोलाराम गर्ग , निवासी वार्ड नं.21 ने बताया कि उनके संज्ञान में दिनांक 25 अप्रैल.25 को फिल्म निदेशक और निर्माता अनुराग कश्यप (अनुराग सिंह कश्यप) पुत्र प्रकाश सिंह द्वारा सोशल मीडिया (अपनी इंस्टाग्राम ID anuragkashyap72) पर ब्राह्मण समाज पर अपमानजनक टिप्पणी की गई कि,  उक्त टिप्पणी सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए की गई है। इससे समाज के अन्य वर्गों में भी भारी रोष व्याप्त है क्योंकि देखने से ज्ञात हुआ कि इसके पूर्व भी यह व्यक्ति क्षत्रिय समाज को रक्त पिपासु कायर आदि लिख चुका है। अपनी फिल्मों में यह देवी देवताओं पर भी आहत करने वाली टिप्पणी करता रहता है। इस प्रकार से यह व्यक्ति एवं इसकी पूरी टीम जिसमे स्क्रिप्ट लेखक प्रोड्यूसर अभिनेता आदि देश में शांतिभंग के साथ ही विप्लव पैदा करके गृहयुद्ध भड़काना चाहते है जो देश के लिए खतरा है। एवं उसकी समस्त टीम द्वारा वर्तमान तथा पूर्व में किये गए उक्त आपराधिक कृत्यो के दृष्टिगत उचित धाराओं में मामला पंजीकृत कर इन सबके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.